फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   milind soman to play lord Shiva Character in Tv Show jag janani maa vaishno devi

फ्री टू लव कैंपेन का एंबेसडर बनते ही मिलिंद सोमन की चमकी किस्मत, छोटे परदे पर मिला ये अहम किरदार

Wed, 11 Sep 2019 06:33 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
milind soman to play lord Shiva Character in Tv Show jag janani maa vaishno devi
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने से 26 साल छोटी अंकिता कंवर से शादी करने के बाद फ्री टू लव कैंपेन के ब्रांड अंबेसडर बन चुके मशहूर अभिनेता मिलिंद सोमण जल्द ही आपके टेलीविजन सेट पर दस्तक देने वाले हैं। और, वह भी भगवान शिव का रूप धरकर।

विज्ञापन


'देवों के देव महादेव' और 'राधाकृष्ण' जैसे शोज़ की सफलता के बाद छोटे परदे पर जल्द शुरू होने वाला है धारावाहिक 'जग जननी मां वैष्णोदेवी- कहानी माता रानी की'। इस शो में अभिनेता मिलिंद सोमन शिव का किरदार निभाने वाले हैं। आपको बता दें कि इससे पहले शिव के इस किरदार के लिए अभिनेता मोहित रैना को चुना गया था, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते उन्होंने इस रोल के लिए मना कर दिया। ऐसे में अब यह किरदार मिलिंद सोमन निभाएंगे।
विज्ञापन


मिलिंद सोमन टीवी पर पहली बार एक भगवान के अवतार में नज़र आने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने इस तरह का किरदार नहीं निभाया है इसलिए वह अपने फैन्स का रिएक्शन जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हैं। मिलिंद सोमण की गिनती न सिर्फ अच्छे अभिनेताओं में होती है बल्कि वह एक फिटनेस इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें भगवान शिव के अवतार में देखना रोचक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें: 'तेरी मेरी कहानी' के इवेंट पर रानू मंडल ने किए खुलासे, लता मंगेशकर- सोनू निगम के बारे में कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed