फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mahhi Vij: Jay Bhanushali wife tests negative for Covid 19 shares video on health update

Mahhi Vij: माही ने दी कोरोना को मात, वीडियो साझा कर बोलीं- अपने बच्चों से मिलने के लिए हूं उत्साहित

Mon, 03 Apr 2023 08:05 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 03 Apr 2023 08:05 PM IST
सार

पिछले हफ्ते कोरोना की चपेट में आने वाली माही विज कोविड नेगेटिव हो गई हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपनी खुशी जहिर की है।

विज्ञापन
Mahhi Vij: Jay Bhanushali wife tests negative for Covid 19 shares video on health update
माही विज - फोटो : social media

विस्तार

छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री माही विज पिछले काफी दिनों से चर्चाओं में हैं। अक्सर अपनी तस्वीरों और बेटी के साथ अपलोड किए गए वीडियो के चलते सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री इस बार अपनी सेहत को लेकर चर्चा में थीं। दरअसल, पिछले दिनों माही विज ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सूचित किया था कि वह कोरोना महामारी की चपेट में आ गई हैं। इस खबर को सुनते ही माही के फैंस काफी परेशान हो गए थे। लेकिन अब अभिनेत्री के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। हाल ही में माही विज ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि वह कोविड नेगेटिव हो गई हैं। 

विज्ञापन

Mahhi Vij: Jay Bhanushali wife tests negative for Covid 19 shares video on health update
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

माही विज ने हाल ही में खुलासा किया कि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होंने कोविड का नकारात्मक परीक्षण किया है। माही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि आखिरकार वह अपनी बेटी तारा से मिलीं और इसके साथ ही वह घर लौटने के लिए भी उत्साहित हैं।  
Guneet Monga: गुनीत मोंगा ने अधूरी इच्छा का किया खुलासा, बोलीं- रघु और अम्मू को ले जाना चाहती थीं ऑस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahhi Vij: Jay Bhanushali wife tests negative for Covid 19 shares video on health update
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

साझा किए गए वीडियो में माही विज अपने फैंस से बोलती नजर आ रही हैं कि, 'हे दोस्तों, मैंने कोविड-19 के लिए नकारात्मक परीक्षण किया है और आज मैं घर जा रही हूं। मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मुझे आज बच्चों से मिलने का मौका मिलेगा। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं घर जा सकती हूं... बच्चों से मिल सकती हूं। मैं पहले बहुत डर रही थी कि क्यों बच्चों के स्कूल शुरू हो रहे हैं और मुझे लगा था कि मैं उन्हें छोड़ने नहीं जा पाऊंगी उन्हें फर्स्ट डे पर..लेकिन, अब में बहुत खुश हूं।' अभिनेत्री का यह वीडियो देखकर उनके फैंस राहत की सांस ले रहे हैं और उनकी खुशी में खुश भी हो रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahhi ❤️khushi❤️rajveer❤️Tara (@mahhivij)

विज्ञापन

Mahhi Vij: Jay Bhanushali wife tests negative for Covid 19 shares video on health update
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

माही विज को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और उनके दोस्तों से प्यार और समर्थन मिल रहा है, जो उनके ठीक होने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनके पति और अभिनेता जय भानुशाली ने भी पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर की है। बता दें, माही विज ने 'बालिका वधु' और 'लागी तुझसे लगन' जैसे शो में काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाई है।
Ira Khan-Nick Jonas: आमिर की बेटी ने निक जोनस संग साझा की तस्वीर, प्रियंका चोपड़ा के पति को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed