Lock upp 2: ‘लॉकअप 2’ के जासूस बने राम कपूर, फैंस ने शिल्पा शिंदे को दिया यह तमगा; देखें वीडियो
Lock upp 2 Update: ‘लॉकअप 2’ में प्रतियोगी जो खुलासे अपने जिंदगी को लेकर कर रहे हैं, उन्हें सुनकर फैंस हैरान हैं। इसी बीच फैंस ने कुछ प्रतियोगी को खास नाम भी दिए हैं। यहां जानिए, इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
विस्तार
‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो में आए दिन बवाल होता रहता है। प्रतियोगियों के बीच झगड़े और मनमुटाव आम बात हो चुकी है। फैंस को कुछ प्रतियोगियों का खेल शो में काफी पसंद आ रहा है। इसमें राम कपूर और शिल्पा शिंदे जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। जानिए, फैंस ने इन्हें किन नए नामों से पुकारा है।
राम कपूर को क्यों कहा फैंस ने जासूस?
‘लॉकअप 2’ के वायरल वीडियो में राम कपूर में फैंस ने उन्हें जासूस का दर्जा दिया। दरअसल, राम कपूर अक्सर शो में कहते हैं कि लोगों ने अलग-अलग ग्रुप बना रखे हैं, वह हर चीज पर पैनी नजर रखते हैं। वहीं शिल्पा शिंदे को फैंस ने सबसे मजबूत प्रतियोगी कहा। ऐसे ही फैंस ने सोफी मोतीवाला को फैंस ने दीवा कहा।
इस हफ्ते कौन होगा शो से बाहर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में योगेश रावत ही शो से बाहर होने वाले हैं। इससे पहले वाले हफ्ते में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस शो से बाहर हुई थीं। अब शो में राम कपूर, हर्षद चोपड़ा, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा जैसे कई सेलेब्स बचे हैं।
A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें कुछ चर्चित सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें कई मुश्किल फैसलों से गुजरना पड़ता है।