फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Leopard on kamya panjabi new tv show neerja ek nayi pehchaan at mumbai film city

Neerja: एक्ट्रेस काम्या पंजाबी के नए टीवी शो 'नीरजा' के सेट पर घुसा तेंदुआ, मचा हंगामा

Thu, 06 Jul 2023 11:38 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 06 Jul 2023 11:38 AM IST
सार

काम्या पंजाबी के नए टीवी शो 'नीरजा: एक नई पहचान' के सेट पर हाल ही एक तेंदुआ घुस गया, जिससे वहां मौजूद लोग डर गए।

विज्ञापन
Leopard on kamya panjabi new tv show neerja ek nayi pehchaan at mumbai film city
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी शो 'नीरजा' के सेट पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक तेंदुआ घुस गया। अफरा-तफरी मच गई और डर के मारे सेट पर मौजूद लोगों का बुरा हाल हो गया। हाल ही 'नीरजा' के शुरुआत के कुछ एपिसोड कोलकाता में शूट किए गए थे, जिसके बाद मुंबई फिल्मसिटी में एक इवेंट रखा गया। शो की पूरी कास्ट और क्रू मौजूद था। इसी बीच वहां तेंदुआ आ गया और सबकी हालत खराब हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि मुंबई के गोरेगांव इलाके में फैले जंगल में तेंदुए समेत अन्य जंगली जानवर हैं, और इस वजह से वह आसपास रहने वाले लोगों को दिखते रहते हैं। कई बार जंगली जानवर सेट पर घुस आए हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुआ नीरजा: एक नई पहचान के सेट के छज्जे से घुसा। सेट से तेंदुए का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सेट की छत पर काफी सारे बंदर थे, जो वहां बारिश की वजह से छुपे हुए थे। तेंदुआ उन बंदरों पर हमला करने के इरादे से सेट पर घुसा। लेकिन लोगों की भीड़ देखकर पीछे हट गया। भले ही तेंदुआ वहां से हट गया, पर उसे देखकर सेट पर लोगों के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था।

विज्ञापन

बात करें टीवी शो 'नीरजा: एक नई पहचान' की तो यह शो 10 जुलाई से कलर्स चैनल पर शुरू हो रहा है। इस शो में स्नेहा वाघ और काम्या पंजाबी नजर आएंगी। शो के प्रोमो पिछले काफी वक्त से चल रहे हैं, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़ें:  केतन मेहता ने फिर कंगना पर साधा निशाना, 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी' को बताया अंधराष्ट्रवादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed