फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   last weeks hit television programmes

बीते हफ्ते छोटे परदे पर क्या रहा हिट

Wed, 26 Sep 2012 01:53 PM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Wed, 26 Sep 2012 01:53 PM IST
विज्ञापन
last weeks hit television programmes

छोटे परदे की दुनिया अपने आप में बेहद खास है। इडियट बॉक्स भले ही बेहद बोल्ड, बिंदास और ट्रेंडी हो गया हो लेकिन दर्शक अपने ही पसंद के सीरियल देखते हैं फिर चाहे इस ट्रेंड में कितना ही बदलाव क्यों ना आ जाए। आइए एक नजर डालते हैं उस टीवी धारावाहिकों पर जो दर्शकों की पसंद पर खरे साबित हुए।

विज्ञापन


'देवों के देव महादेव'
लाइफ ओके पर आने वाले धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' दिलचस्प घटनाओं से भरा रहा। पार्वती का महादेव से जिद करके तंत्रविद्या सीखना और सीखने के दौरान अड़चनें आना और पार्वती का पश्चाताप करना लोगों ने पूरे मन से देखा। नतीजा यह हुआ कि इस धारावाहिक की टीआरपी इस हफ्ते टॉप पर पहुंच गई।
विज्ञापन


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
यूं तो सब टीवी पर दिखाए जाने वाले सभी सीरियल कॉमेडी से भरपूर होते हैं लेकिन सब टीवी पर दिखाया जाने वाला कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बात ही अलग है। ये शो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है इसीलिए इसकी टीआरपी भी काफी अच्छी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


'उतरन'
दूसरी तरफ कलर्स चैनल अपने एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार धारावाहिकों में काफी आगे है। जहां कलर्स चैनल पर 'उतरन' धारावाहिक में इन दिनों रघुवेंद्र अपनी बेटी मुक्ता से 18 साल बाद मिला है वहीं वीर सिंह बुदेंला के दादा जी अपनी अंतिम सांसे गिन रहे हैं। इस सीरियल में इतने ज्यादा उतार-चढ़ाव आ रहे हैं कि ये दर्शकों को बोर नहीं होने दे रहा।

'बड़े अच्छे लगते हैं'
इसी चैनल पर आने वाला 'बालिका वधु' में आनंदी की सगाई पिछले सप्ताह खूब मशहूर रही। आनंदी की दोबारा सगाई दर्शकों को अपने बेहद करीब ला रही है। सोनी टीवी पर आने वाला धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में सबको पीयू मन भा रही है। वहीं सबको इंतजार है कि राम कपूर और प्रिया कब मिलेंगे, कैसे मिलेंगे... इस जिज्ञासा ने इस सीरियल की टीआपी काफी अच्छी कर दी हैं।

लेकिन वहीं इसी चैनल पर आने वाले 'क्या हुआ तेरा वादा' में दर्शक मोना की दोबारा शादी या फिर मोना और विनीत की जोड़ी को हजम नहीं कर पा रहे, इसीलिए इस सीरियल की रेटिंग काफी कम हो गई है। कलर्स पर आने वाला एक अन्य धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' और 'परिचय' भी पिछले सप्ताह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाएं। दोनों ही सीरियल्स में सैडनेस बहुत ज्यादा आ गई है जिसे दर्शकों को पचाना मुश्किल हो रहा है।


'डी 3 दिल दोस्ती डांस'
चैनल वी जो कि युवाओं पर फोकस है, इसके कई शोज युवाओं को अपनी और लुभा रहे हैं। इस चैनल पर आने वाला शो 'डी 3 दिल दोस्ती डांस' को अच्छी रेटिंग मिली है। स्टार प्लस के सीरियल पिछले सप्ताह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। लेकिन कुछ धारावाहिक 'साथिया' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' थोड़े बहुत लाइम लाइट में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed