फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   last weeks hit programmes on small screen

'बड़े अच्छे लगते हैं' की रेटिंग बढ़ी

Mon, 24 Sep 2012 11:25 AM IST
- अनुराधा गोयल
- अनुराधा गोयल Updated Mon, 24 Sep 2012 11:25 AM IST
विज्ञापन
last weeks hit programmes on small screen

हैलो फ्रेंड्स! पिछले सप्ताह ईडियट बॉक्स पर 'केबीसी 6' और 'बालिका वधु' टॉप पर रहे। इस बार भी हम आपको छोटे परदे के मशहूर फिक्शन और नॉन फिक्शन हिट शोज़ के बारे में बताएंगे। तो देखते हैं इस बार हमारी लिस्ट में कौन अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

विज्ञापन


'केबीसी सीजन 6' और 'बड़े अच्छे लगते हैं'
सोनी टीवी पर अमिताभ बच्चन की मेजबानी में प्रसारित हो रहा 'केबीसी सीजन 6' हमारे इस सप्ताह के काउंट डाउन में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है। इसके साथ ही इसी चैनल पर आने वाला धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम और प्रिया का आपस में मिलना दर्शकों में काफी क्यूरिसिटी जगा रहा है कि राम और प्रिया का रिश्ता अब क्या नया मोड़ लेगा। इन दोनों के आमने-सामने आते ही इस शो की रेटिंग अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'चिड़ियाघर'
हर बार की तरह इस बार भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं। 'तारक मेहता...' में करीना कपूर के आने से शो में ना सिर्फ चार चांद लगे बल्कि शो अपनी रेटिंग भी बरकरार रख पाया। इतना ही नहीं इसी चैनल पर आने वाले 'चिड़ियाघर' में श्रेयस तलपड़े की एंट्री ने शो की रेटिंग बढ़ा दी।

'देवों के देव महादेव'
पिछले काफी समय से लाइफ ओके पर आने वाला शो ‘देवो के देव महादेव’ टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है। गणेशोत्व के कारण इंडियन माइथोलॉजी पर बेस्ड ‘देवो के देव महादेव’ ने इस बार भी टॉप 5 में अपनी जगह बरकरार रखी। बीते सप्ताह इस शो में शिव-पार्वती डांस और शिव पुत्र के जन्म ने इस धारावाहिक की रेटिंग बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बालिका वधु'
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक 'बालिका वधु' जगदीश के वापिस आने और उसके बदले की भावना ने दर्शकों को शो से कहीं अधिक जोड़ दिया है। दर्शकों के मन में सवाल हैं कि अब आनंदी के जगदीश क्या करने वाला है।

'झलक दिखला जा'
कलर्स चैनल पर आने वाला रियैलिटी शो 'झलक दिखला जा' फिल्मी सितारों की भरमार के कारण अपनी रेटिंग टॉप पर रखे हुए है, इस शो के फाइनल्स से भारती की आखिरी परफॉर्मेंस ने शो को टॉप पर बनाए रखा है।

'डीआइडी लिटिल मास्टर'
बीते सप्ताह जीटीवी पर 'डीआइडी लिटिल मास्टर' काफी पॉपुलर हुआ, क्योकि इस शो का बीते सप्ताह ग्रांड फिनाले होने और करीना कपूर के हीरोइन के प्रमोशन और रानी मुखर्जी के 'अय्या' के प्रमोशन के कारण इस शो को हमारे टॉप 10 में एंट्री मिल गई।

'सुरक्षेत्र'
सहारा वन पर हाल ही में शुरू हुआ रियैलिटी शो 'सुरक्षेत्र' भी बीते सप्ताह टॉप पर है। इस शो में आशा भोंसले, हिमेश रेशमिया, सलीम मर्चेंट जैसे बॉलीवुड की नामी सितारे जुड़े हुए हैं।

ये भी रहे लाइम लाइट में

कलर्स चैनल पर आने वाले 'उतरन' और 'परिचय' भी बीते सप्ताह लाइम लाइट में रहे। इन धारावाहिकों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उतरन में जहां मुक्ता इच्छा को उसके अधिकार दिलाने के लिए लड़ रही है वहीं युवराज और मीठी की इच्छा के लिए नफरत बढ़ती जा रही है, वहीं 'परिचय' में जुड़वा भाई आनंद आपस में मिल गए हैं। दोनों कुणाल और सिद्धि को एक साथ मिलाने की योजना बना रहे हैं।

सब टीवी पर आने वाला 'एफआईआर' भी बेहतर रहा। इसका मुख्य कारण था इंडियन कॉमेडियन भारती सिंह की एंट्री होना। इस शो में भारती चंद्रमुखी चौटाला की सीनियर सुपरिटेंडेंट बनकर आई है।

लाइफ ओके पर आने वाला क्राइम शो 'सावधान इंडिया- इंडिया फाइट्स बैक' भी इस चैनल पर सबसे अधिक देखा गया। इस में सच्ची घटनाओं और महिलाओं द्वारा अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ने वाली कुछ सच्ची कहानियां दिखाई गई।


षड्यंत्रों के संसार में स्टार प्लस पर आने वाला धारावाहिक 'प्रतिज्ञा' इस बार लाइम लाइट में रहा। इसके साथ ही 'साथिया' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी उतार-चढ़ाव के कारण काफी चर्चा में रहे।

जीटीवी पर आने वाला शो 'पुनर्विवाह' में भी करीना कपूर के आने से शो बीते सप्ताह काफी चर्चा में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed