{"_id":"3aa3ea9d8efaa208488355843d134192","slug":"kumar-viswash-replaces-salman-khan-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को कुमार विश्वास ने रिप्लेस कर दिया!","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान खान को कुमार विश्वास ने रिप्लेस कर दिया!
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 04 Mar 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे पर सलमान को लाने वाला शो 10 का दम एक नए सीजन के साथ आने के लिए तैयार है। खबर है कि नए सीजन में ‘भाईजान’ की जगह कवि-राजनेता कुमार विश्वास मेजबान होंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार निर्माताओं की काफी कोशिश के बाद भी सलमान इस शो को करने के लिए तैयार नहीं हैं। वक्त की कमी इसका कारण है। सलमान पिछले कुछ वर्षों से छोटे पर्दे पर बिग बॉस पेश कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्में नियमित अंतराल पर आ रही हैं। ऐसे में उनके पास किसी और टीवी कार्यक्रम के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो लंबे समय तक सलमान की मंजूरी का इंतजार करने के बाद अंततः निर्माताओं ने उनका विकल्प ढूंढना तय किया और अब कुमार विश्वास से बात की है। बताया जा रहा है कि कुमार इस प्रस्ताव से खुश हैं और उन्होंने शो के लिए हां कह दिया है। देखना यह होगा कि क्या वह सलमान की तरह ही दर्शकों को एंटरटेन कर सकेंगे?
विज्ञापन