फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kumar vishwas to host das ka dum show

सलमान आउट, कुमार इन! क्या आएगा मजा?

Sun, 06 Mar 2016 07:36 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 07:36 PM IST
सार

  • जल्द शुरू होगा दस का दम का नया सीजन।
  • इस बार नहीं दिखेगा सलमान का जादू।

विज्ञापन
kumar vishwas to host das ka dum show
- फोटो : getty images

विस्तार

छोटे पर्दे पर सलमान को लाने वाला शो 10 का दम एक नए सीजन के साथ आने के लिए तैयार है। खबर है कि नए सीजन में ‘भाईजान’ की जगह कवि-राजनेता कुमार विश्वास मेजबान होंगे। सूत्रों के अनुसार निर्माताओं की काफी कोशिश के बाद भी सलमान इस शो को करने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


वक्त की कमी इसका कारण है। सलमान पिछले कुछ वर्षों से छोटे पर्दे पर बिग बॉस पेश कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी फिल्में नियमित अंतराल पर आ रही हैं। ऐसे में उनके पास किसी और टीवी कार्यक्रम के लिए समय नहीं है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो लंबे समय तक सलमान की मंजूरी का इंतजार करने के बाद अंततः निर्माताओं ने उनका विकल्प ढूंढना तय किया और अब कुमार विश्वास से बात की है। बताया जा रहा है कि कुमार इस प्रस्ताव से खुश हैं और उन्होंने शो के लिए हां कह दिया है। देखना यह होगा कि क्या वह सलमान की तरह ही दर्शकों को एंटरटेन कर सकेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed