India's Got Talent Season 9: जब शिल्पा शेट्टी ने किरण खेर से पूछा- आप अनुपम खेर को बांधना चाहती हैं... देखिये वीडियो
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और किरण खेर की इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 के सेट पर अनुपम खेर के बारे में हुई बातचीत पर हंसी छूट गई। शो के नये प्रोमो में दिख रहा है कि किरण खेर को 'जादू' की रस्सी के टुकड़े में दिलचस्पी थी, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी ने उनके इरादों के बारे में पूछा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और किरण खेर की इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 के सेट पर अनुपम खेर के बारे में हुई बातचीत पर हंसी छूट गई। शो के नये प्रोमो में दिख रहा है कि किरण खेर को 'जादू' की रस्सी के टुकड़े में दिलचस्पी थी, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी ने उनके इरादों के बारे में पूछा। दरअसल, प्रोमो की शुरुआत एक प्रतियोगी के साथ होती है जो कि 'जादू' की रस्सी के साथ अभिनय कर रहा था। उसके हाथ रस्सी से बंधे होते हैं और कुछ वक्त बाद वह खुद को गांठ से मुक्त कर लेता है। उसके इस परफॉर्मेंस पर किरण खेर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं और कहती हैं, "यह जो रस्सी है हम घर ले जाएंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
इस पर शिल्पा शेट्टी अभिनेत्री किरण खेर के पति अनुपम खेर का जिक्र करते हुए उनसे पूछती हैंं “क्यूं... आप अनुपम जी को बांधने वाली हैं?” शिल्पा के इस सवाल का जवाब देते हुए किरण खेर कहती हैं “अनुपम जी तो वैसा ही माहिर है, पता ही नहीं चलता, हाथ ही नहीं आते, कहां गए।" यह सुनकर शिल्पा शेट्टी हंसने लगती हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
शो के जज पैनल में मनोज मुंतशिर और बादशाह भी शामिल हैं। इस शो के कई प्रोमो शेयर किये गये हैं।एक प्रोमो में बादशाह अपनी शायरी से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। जिस पर शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि वह चुल्ली भर चाय में डूब मरेंगी। गौरतलब है कि इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 का प्रीमियर 15 जनवरी को होगा। ऐसे में इसके कई प्रोमो से पता चलता है कि यह सीजन मजेदार और भावुक होने वाला है। एक प्रोमो में बादशाह एक प्रतियोगी के परफॉर्मेंस के बाद रोते हुए दिखाई दे रहे थे।