फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kiku sharda celebrates ram rahim sentence by writing funny message with wife Priyanka Sharda

राम रहीम को हुई जेल, कीकू शारदा ने यूं किया सेलिब्रेट

Mon, 28 Aug 2017 05:23 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Mon, 28 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
kiku sharda celebrates ram rahim sentence by writing funny message with wife Priyanka Sharda
kiku
आज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण का दोषी मानते हुए दस साल की सजा सुना दी गई, जिसके बाद कॉमेडियन कीकू शारदा को सोशल मीडिया पर लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- मणिरत्नम के बेटे के साथ लूट, मां ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
विज्ञापन


गुरमीत राम रहीम की सजा से एक बार फिर सुर्खियों में आए कीकू शारदा पर दरअसल एक शो को करते दौरान एक आरोप लगा था कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीकू शारदा ने कलर्स के कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में राम रहीम का हुलिया बनाकर उनकी फिल्म का सीन कॉपी किया था। इसके बाद राम रहीम के समर्थकों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज कराया था। बाद में 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर कीकू को छोड़ा गया।


अब तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साधने वाले कीकू शारदा ने बाबा को सजा होने के बाद अपनी पत्नी प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा है कि वो शांतिपूर्ण चाइनीज खाना खा रहे हैं।


बता दें कि कुछ दिन पहले 'मिसेज फनीबोन' ट्विंकल खन्ना ने कीकू को सलाह देती हुई कहा था कि कीकू को किसी चाइनीज रेस्तरां में जाकर नॉन एमएसजी चाइनीज खाना खाना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed