{"_id":"5c825275bdec2214204736d4","slug":"khatron-ke-khiladi-season-9-comedian-bharti-singh-prediction-before-the-grand-finale","type":"story","status":"publish","title_hn":"'खतरों के खिलाड़ी' फिनाले से पहले कॉमेडियन भारती ने की भविष्यवाणी, शो जीतने के लिए दी ये सलाह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'खतरों के खिलाड़ी' फिनाले से पहले कॉमेडियन भारती ने की भविष्यवाणी, शो जीतने के लिए दी ये सलाह
Fri, 08 Mar 2019 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 08 Mar 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh
- फोटो : amar ujala
कॉमेडियन और 'खतरों की खिलाड़ी' भारती सिंह अब टैरो कार्ड रीडर बन गई हैं और भविष्यवाणी करने लगी हैं। 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-9' के शो में भारती सिंह अपने साथ एक तोता लेकर पहुंचीं जो भविष्यवाणी करने में उनकी मदद कर रहा है। अपने चुटकुलों और दमदार अभिनय से लोगों को हंसाने के लिए जानी जाने वाली भारती सिंह ने कलर्स के 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-9' में हिस्सा लेकर यह साबित कर दिया कि हार के डर के बिना वो चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। शो में फिनाले की उलटी गिनती शुरू हुई हो चुकी है।
इस बीच भारती सिंह विजेता की भविष्यवाणी करते हुए नजर आईं। तोते को साथ में लिए हुए भारती ने अली गोनी को सलाह दी कि अगर वो पानी के डर से जीत जाते हैं तो शो वो जरूर जीतेंगे। वहीं भारती ने रिद्धिमा को बकरी का दूध पिलाने की सलाह दी। फिर वो शमिता शेट्टी की ओर मुड़ीं और उन्हें शांतनु माहेश्वरी का ताबीज उपहार में दिया।
उन्होंने शमिता को सुझाव दिया कि उसे अंत तक पहनने रखे, क्योंकि शांतनु पिछले सीजन के विजेता थे और उनका आशीर्वाद ताबीज के रूप में बंधा हुआ था। भारती ने यहां स्टंट मास्टर, रोहित शेट्टी के लिए तोते को एक कार्ड चुनने की सलाह दी और शेट्टी को हॉलीवुड में उनके सुनहरे भविष्य की भविष्यवाणी कर दी।