फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron Ke Khiladi 12 Top 4 Contestants Name Leaked Shows Rubina Dialik Evicted From Rohit Shetty Show

Khatron Ke Khiladi 12: 'खतरों के खिलाड़ी 12' को मिले टॉप 4, टीवी की इस बहू के फैंस के लिए आई बुरी खबर

Mon, 18 Jul 2022 04:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Jul 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 12 Top 4 Contestants Name Leaked Shows Rubina Dialik Evicted From Rohit Shetty Show
खतरों के खिलाड़ी 12 - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के पॉपुलर स्टंट बेस्ट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 12 सीजन अपने एलान के साथ ही सुर्खियों में आ गया था। इसके एलान के समय से लेकर कंटेस्टेंट्स की फाइट तक इसकी हर एक चीज चर्चाओं में रही। शो की शुरुआत बेहद ही शानदार रही। इसकी धमाकेदार शुरुआत ने इस शो को पहले हफ्ते में ही टीआरपी लिस्ट के दूसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाबी दी। इसी के कारण शो के होस्ट ने दर्शकों को इतना प्यार देने के लिए रोहित शेट्टी ने फैंस का शुक्रिया भी जताया।  रोहित शेट्टी के इस शो की शूटिंग अब केपटाउन में खत्म हो चुकी है और सभी प्रतियोगी सोमवार की सुबह देश वापस लौट आए हैं। जहां अबतक रियलिटी शो से जुड़ी तरह-तरह की बाते सामने आ रही थी, वहीं आज शो के एविक्शन के बारे में एक बड़ा खुलासा हो गया है। यह सामने आती जानकारी किसी के फैंस लिए ट्रीट होगी तो किसी के प्रशंसकों लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित हो सकती हैं।  

विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसे में रोहित शेट्टी के इस पॉपुलर शो के टॉप चार खिलाड़ियों का खुलासा हो गया है। दरअसल, शो के एक फैन क्लब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टॉप चार फाइनलिस्ट के नाम रिवील कर दिए हैं। इन सेलेब्स में तुषार कालिया, मोहित मलिक, जन्नत जुबैर और फैसल शेख शामिल हैं। यह चारों सितारें फाइनल में खतरों का सामना करते दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, अभी तक रोहित शेट्टी या मेकर्स की तरफ से इन फाइनलिस्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इन नामों को सुन टीवी की पसंदीदा बहू और लेडी बॉस कही जाने वाली रुबीना दिलैक के फैंस को बहुत बड़ा झटका लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन फाइनलिस्ट के नाम सामने आने से पहले मिली जानकारी के मुताबिक रुबीना शो के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स में मौजूद थीं। वह बहुत से सेलेब्स को पछाड़कर वहां तक पहुंची थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने टॉप पांच में जगह कनिका मान को एक स्टंट में हराकर अपनी जगह बनाई थी। रुबीना शो के सेट पर अपने आखिरी दिन काफी इमोशनल भी हो गई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने शो के होस्ट रोहित शेट्टी को अपना बड़ा भाई बुलाते हुए उनका धन्यवाद भी कहा था।

विज्ञापन

'खतरों के खिलाड़ी 12' की टॉप पांच की लिस्ट से रुबीना दिलैक को गायब देखकर सभी लोग हैरान और परेशान हैं। क्योंकि शो में उनका गेम शुरुआत से ही जबरदस्त रहा था। लेकिन जन्नत और फैसल के फैंस दोनों को टॉप चार में देखकर काफी खुश हैं। अब हमें शो के विजेता का पता लगाने के लिए फिनाले के प्रसारित करने का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed