KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पंकज त्रिपाठी से पूछा लव लैटर से जुड़ा ये सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब
कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर साल की तरह इस साल भी अमिताभ बच्चन ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर साल की तरह इस साल भी अमिताभ बच्चन ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। बिग बी के इस शो में अब तक हॉट सीट पर आम आदमी से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे बैठ चुके हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सवालों के जवाब के साथ-साथ यहां पर कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं। इस बार शानदार शुक्रवार एपिसोड में बॉलीवुड के दो प्रतिभाशाली कलाकार हॉट सीट पर दिखाई देंगे।
पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी बने अतिथि
कौन बनेगा करोड़पति में इस हफ्ते पंकज त्रिपाठी और प्रतीक गांधी की जोड़ी मेहमान बनकर शिरकत करेगी। हाल ही में शो के मेकर्स ने शो का एक शानदार प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। इस प्रोमो में पंकज त्रिपाठी अमिताभी बच्चन को अपने लव लैटर के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमिताभ ने पंकज त्रिपाठी से एक निजी सवाल करते हुए पूछा कि ”क्या आपने कभी किसी को प्रेम पत्र लिखा है?” सवाल को सुनते ही पंकज शर्माकर अपनी पत्नी की तरफ देखने लगे और हंसने लगे।
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
पंकज ने बताया कि ” मैंने एक प्रेम पत्र लिखा था, लेकिन ये एक सांकेतिक प्रेम पत्र लिखा था। इसमें मैंने लिखा था कि ”आप सब अच्छे होंगे, कुशल मंगल है सब कुछ, मैं भी अच्छा हूं, आखिर में सिर्फ इतना लिखा था बड़ो को प्रणाम और छोटे को प्यार। उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि छोटी पढ़ेगी तो समझ जाएगी कि इस पत्र का मकसद सिर्फ छोटी को प्यार है और कुछ नहीं है।
पंकज का यह जवाब सुन इस अमिताभ बच्चन खुश हो जाते हैं। वह पंकज और प्रतीक से कहते हैं कि चलिए अब फिर खेल शुरू करते हैं। पंकज और प्रतीक का यह शानदार एपिसोड इस शुक्रवार को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले जारी एक प्रोमो वीडियो में प्रतीक गांधी अमिताभ बच्चन के सामने अपने सुपरहिट सीरीज का एक डायलॉग बोलते नजर आए।