फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kavita Kaushik Has No Plans to Bring a Child Into This Overpopulated Country

कविता कौशिक बोलीं: बच्चा पैदा करने की नहीं है ख्वाहिश, वजह जानकर आप भी रहेंगे हैरान

Tue, 14 Sep 2021 07:31 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Sep 2021 07:31 PM IST
सार

अभिनेत्री कविता कौशिक बच्चा पैदा नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई है। कविता और उनके पति रोनित बिस्वास अभिभावक नहीं बनना चाहते। बता दें कि कविता और रोनित की शादी साल 2017 में हुई थी।

विज्ञापन
Kavita Kaushik Has No Plans to Bring a Child Into This Overpopulated Country
कविता कौशिक - फोटो : Instagram

विस्तार

अभिनेत्री कविता कौशिक बच्चा पैदा नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताई है। कविता और उनके पति रोनित बिस्वास अभिभावक नहीं बनना चाहते। बता दें कि कविता और रोनित की शादी साल 2017 में हुई थी। 

विज्ञापन


कुत्ते और बिल्ली को बताया परिवार 
कविता कौशिक का कहना है , मेरे पास एक कुत्ता और एक बिल्ली है। यही मेरा परिवार है। इस ज्यादा आबादी वाले देश में बच्चा पैदा करने की मेरी कोई भी ख्वाहिश नहीं है। उन्होंने कहा, मैं बच्चे के साथ गलत नहीं करना चाहती। अगर 40 की उम्र में मैं मां बनती हूं, तो जब तक मेरा बच्चा 20 साल का होगा उस वक्त तक हम बूढ़े हो गए होंगे। मैं नहीं चाहती कि 20 साल की उम्र में हमारा बच्चा अपने बूढ़े माता-पिता ख्याल रखे। उन्होंने कहा, हम दुनिया को एक अच्छी  जगह बनाना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारा बच्चा इस भीड़भाड़ वाले शहर में बड़ा हो। इसके बाद हम उसे संघर्ष करने के लिए छोड़ दें। 
विज्ञापन


 

कविता कौशिक का कहना है कि उन्हें एफआईआर दोबारा करने में कोई आपत्ति नहीं है। नई सीजन को लेकर बात चल रही थी लेकिन, चीजें नतीजे तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा, कुछ महीने पहले हम शो को दोबारा शुरू करने की बात कर रहे थे पर टीम फिलहाल दूसरे प्रोजेक्ट्स में  व्यस्त हैं। डायरेक्शन टीम दूसरे प्रोजेक्ट्स कर रही हैं।

आपको बता दें कि कविता छोटे पर्दे की बहुचर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed