{"_id":"625ff8bc01e4174bb964fb44","slug":"kaun-banega-crorepati-14-amitabh-bachchan-asks-11th-question-for-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"KBC 14: अमिताभ बच्चन ने पूछा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 11वां सवाल, जानिए क्या है जवाब देनी की सही प्रकिया","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 14: अमिताभ बच्चन ने पूछा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 11वां सवाल, जानिए क्या है जवाब देनी की सही प्रकिया
Wed, 20 Apr 2022 05:48 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 20 Apr 2022 05:48 PM IST
सार
टेलीविजन के सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन जल्द आने वाला है। केबीसी सीजन 14 के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। अगर आप भी शो का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको बस इस सवाल का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टेलीविजन के सबसे चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन जल्द आने वाला है। ‘केबीसी’ एक ऐसा शो है, जो न केवल दर्शकों का मनोरंजन करता है बल्कि लोगों का ज्ञान भी बढ़ाता है। इसलिए यह शो कई सालों से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। केबीसी सीजन 14 के रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन हर दिन एक नए सवाल के साथ हाजिर हो जाते हैं। अगर आप भी शो का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको बस इस सवाल का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन ने रजिस्ट्रेशन से जुड़ा 11वां सवाल भी पूछ लिया है। ये सवाल बेहद दिलचस्प है और गूगल, अडोब, ट्विटर, आईबीएम और माइक्रोसॉफ्ट के साईओ से जुड़ा है। अगर आप इस सवाल का सही जवाब देते हैं, तो हॉट सीट के करीब पहुंच जाएंगे, जिसे पार कर आप शो का हिस्सा बन सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना जवाब भेज सकते हैं और 11वां सवाल क्या है।
विज्ञापन
सवालः अडोबी, गूगल, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर इस सभी के सीईओ में क्या समानता है?
A. सभी आईटी स्नातक हैं
B. सभी भारतीय मूल के हैं
C. सभी शतरंज में माहिर हैं
D. सभी ने फिल्मों में अभिनय किया है
ऐसे भेजें जवाब
आपके पास सोनी लिव एप है तो आप उससे भी जवाब दे सकते हैं। अगर आपको एप डाउनलोड नहीं करना है तो इस नंबर 509093 पर मैसेज भेजकर अपना जवाब भेज सकते हैं। जवाब देने के लिए अपने मोबाइल फोन पर टाइप करें KBC और साथ में अपना जवाब A, B, C या D, अपनी उम्र और जेंडर लिखकर भेज दें। इस सवाल का जवाब आपको आज यानी 20 अप्रैल रात नौ बजे से पहले देना होगा।
विज्ञापन