{"_id":"5bc2ddd9bdec2269a3699fec","slug":"kasauti-zindagi-kay-2-hina-khan-look-revealed-as-komolika","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी सीरियल की सबसे बड़ी विलेन का पहला लुक आया सामने, कमोलिका के लुक में दिखीं हिना खान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी सीरियल की सबसे बड़ी विलेन का पहला लुक आया सामने, कमोलिका के लुक में दिखीं हिना खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
hina khan as komolika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी के' सीरियल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में लोग पार्थ समथान और एरिका की जोड़ी बतौर अनुराग-प्रेरणा काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच शो में कमोलिका की एंट्री भी हो गई है। सीरियल में अभी तक कमोलिका का चेहरा नहीं दिखाया गया है। इस बीच कमोलिका के लुक की पहली तस्वीर सामने आ गई है जिसमें हिना खान कहर ढा रही हैं।
कमोलिका के लुक में हिना खान एक दम अलग लग रही हैं। बड़े बड़े झुमके, नथ और गले में लंबी सी डिजाइनर माला हिना खान के कमोलिका लुक को काफी इंप्रेसिव बना रही है। दरअसल, 'कसौटी जिंदगी के' सीरियल में कमोलिका की एंट्री तो हो गई है लेकिन उनका चेहरा अभी तक दर्शकों को नहीं दिखाया गया था। सीरियल में अभी तक वह कुछ डायलॉग और बालों को उंगलियों से घुमाती हुई नजर आई थीं। हालांकि बैकलेस चोली और स्कर्ट से इतना तो अंदाजा हो गया था कि उनका लुक जबरदस्त होगा।
अपने लुक के बारे में बात करते हुए हिना खान ने कहा - 'लोगों की मुझसे बहुत उम्मीदे हैं। उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगी। कमोलिका आज भी लोगों के घर का एक अहम हिस्सा है। इस किरदार ने लोगों के दिल और दिमाग पर कब्जा जमा लिया है। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि पहले जैसे कमोलिका के किरदार का तड़का इस बार भी लेकर आऊं लेकिन नए अंदाज में।'
विज्ञापन
हिना खान ने अपने करियर में अभी तक कोई ऐसा किरदार नहीं निभाया है जो ग्रे शेड में हो। ऐसे में हिना को इस लुक में देखना उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है। कमोलिका पर बात करते हुए हिना खान ने कहा - 'कमोलिका का किरदार पूरी तरह से नकारात्मक नहीं है। इस किरदार के बहुत सारे शेड है जो कि कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। दर्शक मुझे एक नए अवतार में देखेंगे।'