Karan Veer Mehra: करण वीर मेहरा ने लिखा- ‘कुछ लोग मेरे पीछे पड़े हैं…’; एक्टर का किसकी तरफ है इशारा?
‘बिग बॉस 18’ के विनर रहे टीवी एक्टर करण वीर मेहरा ने हाल ही में एक ट्विटर पोस्ट साझा की, जिसमें वह लिख रहे हैं कि कुछ लोग उनके पीछे पड़े हैं। किसकी तरफ है करण का इशारा? करण की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी रिएक्शन दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करण वीर मेहरा कई टीवी सीरियल में अहम किरदार निभा चुके हैं, लीड रोल भी कर चुके हैं। कुछ चर्चित रियालिटी शो में भी वह हिस्सा ले चुके हैं। ‘बिग बॉस 18’ के तो विनर भी बने हैं। हाल ही में इस एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। जिसे देखकर फैंस ने रिएक्ट किया और करण वीर मेहरा को सपोर्ट भी किया।
करण वीर ने की क्रिप्टिक पोस्ट
हाल ही में ट्विटर पर करण वीर मेहरा ने पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा है, ‘सुना है कुछ लोग मेरे पीछे भी पड़े हैं, बस मैं पलट कर नहीं देखता हूं, मैं आगे बढ़ने में व्यस्त हूं।’ इस पोस्ट में करण वीर मेहरा ने किसी का नाम नहीं लिया है, मगर वह किसी ना किसी की तरफ इशारा तो कर रहे हैं। दरअसल, टीवी की दुनिया में खूब पॉलिटिक्स होती है, जिसका शिकार कई एक्टर्स होते हैं। करण की पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। फैंस का कहना है कि करण उस शख्स का नाम बता दें, इसके बाद वे लोग उसे देख लेंगे।
“Sunna hai kuch log mere pheechay bhi pade hai !!!”
— Karan Veer Mehra (@KaranVeerMehra) June 21, 2025
Bas meh palat k nahi dekhta .
too busy moving forward.
बिग बॉस 18 में कई लोगाें से हुआ झगड़ा
जब करण वीर मेहरा ‘बिग बॉस 18’ में बतौर प्रतियाेगी शामिल थे तो उनका दूसरे प्रतियोगियों से काफी झगड़ा हुआ। एक्टर विवियन डिसेना और करण वीर मेहरा की तो बिल्कुल भी नहीं बनती थी। शो के बाद भी ये दोनों एक- दूसरे से नहीं मिले। जबकि करण ने शो में शामिल दूसरे कई प्रतियोगियों से बाहर आने के बाद मुलाकात की।
करण वीर मेहरा की पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ
करण वीर मेहरा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो इन दिनों उनकी नजदीकियां ‘बिग बॉस 18’ की एक प्रतियोगी रहीं चुम दरांग से बढ़ रही हैं। करियर की बात करें तो करण वीर मेहरा ओमांग कुमार की एक फिल्म में नजर आएंगे, इस फिल्म में लीड रोल में हर्षवर्धन राणे हैं।