किस्सा: पापा सनी देओल के सामने ही अपनी गर्लफ्रेंड को घर ले आए थे करण, एक्टर ने पूछे थे ऐसे-ऐसे सवाल
करण देओल की फिल्म 'वेल्ले' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता अपने पिता सनी देओल के साथ कपिल शर्मा शो पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का एक किस्सा सुनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘एंग्री यंग मैन’ अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया है। उन्होंने ‘पल पल दिल के पास’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था, जिसे फैंस का कुछ खास रिस्पॉन्स तो नहीं मिला लेकिन इस फिल्म के गानों को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। वहीं, अब करण देओल फिल्म ‘वेल्ले’ में नजर आ रहे है, जो आज यानी 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को फैंस की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। करण अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में करण देओल और सनी देओल इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे, जहां पर करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया।
दरअसल, एपिसोड के बीच में कपिल शर्मा ने करण देओल से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक सवाल किया था। कॉमेडियन ने पूछा कि क्या उनकी जिंदगी में कोई लड़की है? करण ने बेहद ही सिंपल अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में एक खास दोस्त जरूर है और वह उसे घर भी ला चुके हैं। इसके बाद करण उस मजेदार किस्से के बारे में बताते हैं जब वह पहली बार अपनी खास दोस्त को घर लेकर आए थे।
क्या है 'वेल्ले' की कहानी
‘वेल्ले’ की कहानी अभय देओल से शुरू होती है, जो करण के चाचा हैं। इसमें वह एक फिल्ममेकर की भूमिका में हैं और वह एक फिल्म बनाने के लिए एक्ट्रेस रोहिणी (मौनी रॉय) के पीछे चक्कर लगा रहे हैं और कड़ी मशक्कत के बाद वह मौनी रॉय को अपनी फिल्म की कहानी सुनाने में कामयाब भी हो जाते हैं। इसके बाद असल कहानी शुरू होती है, जो तीन पक्के दोस्त राहुल (करण), रैंबो (सावंत सिंह प्रेमी) और राजू (विशेष तिवारी) की है। तीनों की पढ़ाई में रुचि नहीं है ऐसे में ये तीनों क्या करते हैं ये देखने वाली बात है।