{"_id":"5bc2cb02bdec2269b7315c89","slug":"kapil-sharma-goes-baglamukhi-temple-for-upcoming-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले कपिल शर्मा पहुंचे बगलामुखी मंदिर, जल्द टीवी पर भी करने जा रहे वापसी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी से पहले कपिल शर्मा पहुंचे बगलामुखी मंदिर, जल्द टीवी पर भी करने जा रहे वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
kapil sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। शादी का ये फंक्शन चार दिन तक चलेगा। कपिल शर्मा की शादी उनके पंजाब में स्थित घर से होगी। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिस्पेशन देंगे।
जिंदगी की नई पारी शुरू करने से पहले कपिल शर्मा शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्थित मां बगलामुखी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और मां के दरबार में हवन करवाया। कपिल शर्मा के आने की जानकारी मिलते ही उनके फैंस मंदिर में उमड़ पड़े।
बगलामुखी मंदिर के बाद कपिल शर्मा चिंतपूर्णी मंदिर में गए जहां से वो सीधे अमृतसर रवाना हो गए। बगलामुखी मंदिर के बारे में ऐसा माना जाता है कि यहां हवन करवाने से सभी काम पूरे हो जाते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कपिल शर्मा जल्द ही टीवी पर वापसी करने वाले हैं। सोनी पर वो अपना पॉपुलर शो द कपिल शर्मा फिर से लेकर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर दी। कपिल ने ट्वीट किया - 'जल्द वापस आ रहा हूं। 'द कपिल शर्मा' शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीवी पर।'

Jalad wapas aa raha hoon ‘The Kapil Sharma Show’ lekar aap ke liye sirf @SonyTV par. @TataSky subscribers Sony TV ka mazza without any additional cost lijiye, Abhi call kariye 18002086633 or email contact@tatasky.com
— KAPIL (@KapilSharmaK9) October 6, 2018