फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil sharma cancels Firangi promotion shoot with Akshay Kumar on Great Indian Laughter Challenge

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर 'फिरंगी' का प्रमोशन नहीं करेंगे कपिल शर्मा, जानें वजह

Wed, 15 Nov 2017 12:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Wed, 15 Nov 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
Kapil sharma cancels Firangi promotion shoot with Akshay Kumar on Great Indian Laughter Challenge

साल 2017 की शुरुआत से ही कपिल शर्मा के सितारे गर्दिश में चल रहे हैं। गुत्थी से हुए विवाद के बाद कपिल शर्मा लगातार विवादों में बने हुए हैं। हाल में कपिल का नाम एक बार फिर विवादों से जुड़ गया है।

विज्ञापन


पढ़ें-BIGG BOSS 11: इस शख्स की वजह से अर्शी को फेंकनी पड़ी सारी नाइटी, अब क्या पहनेंगी
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों की माने तो कपिल अपनी फिल्मी 'फिरंगी' का प्रमोशन करने के लिए अक्षय कुमार के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में जाने वाले थे लेकिन अब कपिल ने ऐसा करने से मना कर दिया है।कपिल ने अक्षय कुमार के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की शूटिंग कैंसिल कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों कपिल ने सलमान खान के शो पर अपनी फिल्म को प्रमोट किया है। जिसके बाद सोनी टीवी के शो 'सुपर डांसर 2' के सेट पर भी कपिल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे हुए थे। इसके बाद कपिल को अपनी फिल्म को प्रमोट करने अक्षय कुमार के शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ पर भी जाना था लेकिन खराब सेहत की वजह से कपिल शर्मा ने अक्की बाबा के साथ होने वाली शूटिंग को कैंसिल कर दिया।


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक कपिल शर्मा ने 13 नवम्बर को 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के शो पर 14 नवम्बर के एपिसोड का शूट करने जाना था। शो की टीम शूटिंग के लिए कपिल का इंतजार भी करती रही लेकिन कपिल सेट पर नहीं पहुंचे। उसके बाद दोपहर में कपिल शर्मा की टीम ने शो की टीम को इस बात की जानकारी दी कि खराब तबियत के कारण कपिल शूटिंग नहीं कर पाएंगे। 

कपिल जल्द ही फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' के बाद अपनी दूसरी फिल्म 'फिरंगी' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। जिसमें वो लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को जाने माने पंजाबी फिल्म मेकर राजीव धींगरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कपिल के साथ इशिता दत्ता, मोनिका गिल इनामुल हक भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed