फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kapil launches son Trishaan as lead actor see pics of supporting cast

सोशल मीडिया: कपिल शर्मा ने बेटे त्रिशान के फर्स्ट फोटोशूट की तस्वीरें कीं शेयर, यूजर्स बोले- खूबसूरत

Wed, 02 Feb 2022 06:59 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Feb 2022 06:59 PM IST
सार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बुधवार को अपने बेटे त्रिशान की फोटोशूट की झलक फैंस के साथ साझा कीं। उन्होंने त्रिशान के पहले बर्थडे के एक दिन बाद उनकी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। जिनमें उनकी मां जनक रानी, पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी अनायरा शर्मा भी हैं।

विज्ञापन
Kapil launches son Trishaan as lead actor see pics of supporting cast
कपिल शर्मा के त्रिशान का बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बुधवार को अपने बेटे त्रिशान की फोटोशूट की झलक फैंस के साथ साझा कीं। उन्होंने त्रिशान के पहले बर्थडे के एक दिन बाद उनकी खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया। जिनमें उनकी मां जनक रानी, पत्नी गिन्नी चतरथ और बेटी अनायरा शर्मा भी हैं। इन तस्वीरों में कपिल शर्मा का बेटा त्रिशान बेहद खूबसूरत लग रहा है और उसकी तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। दरअसल, कपिल शर्मा के दो प्यारे बच्चे हैं। उनके बेटे त्रिशान ने कल यानी 1 फरवरी को एक साल पूरा किया था। जिसके बाद उन्होंने अब फैमली के साथ सेलिब्रेट उनके बर्थडे की तस्वीरों को प्रशंसकों के साथ साझा किया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन


इन तस्वीरों में एक साल के त्रिशान ब्लू डेनिम शर्ट और मैचिंग पैंट में दिख रहे हैं। तस्वीरों में नन्हे त्रिशान अलग-अलग स्टाइल में मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में कपिल शर्मा के दोनों बच्चे अपनी दादी के कंधों पर बैठे हुए हंस रहे हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में कपिल शर्मा ने त्रिशान को गोद में पकड़ रखा है और उनके बगल में गिन्नी खड़ी हैं जबकि उनकी मां कुर्सी में बेटी अनायरा को गोद में पकड़कर बैठी हुई हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा और गिन्नी ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। पिछले साल ही उनका बेटा हुआ था। जिसकी फर्स्ट फोटोशूट की झलक कपिल ने उसके बर्थडे के एक दिन बाद फैंस के लिए साझा की है। इन तस्वीरों में त्रिशान कई अलग-अलग ड्रेस में अलग-अलग बैकग्राउंड पर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में त्रिशान अपनी बहन अनायरा के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed