फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   kanan malhotra actor of rab se sona ishq was in pressure

'रब से सोणा इश्क' के कानन थे गजब के दबाव में

Thu, 09 Aug 2012 11:17 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2012 11:17 AM IST
विज्ञापन
kanan malhotra actor of rab se sona ishq was in pressure
शो बिजनेस देखने में आसान लगता है, लेकिन इसमें काम कर रहे एक्टर्स पर हर पल गजब का दबाव होता है। दबाव में अच्छा परिणाम देना हर किसी के लिए एक चुनौती होती है। फिर चाहे वह खिलाड़ी हो या कलाकार। ऐसे ही एक कलाकार हैं कानन मल्होत्रा।
विज्ञापन

 
जीटीवी पर हाल ही में शुरू हुए शो 'रब से सोणा इश्क' में दलजीत की भूमिका निभाने वाले कानन पर न तो अच्छी एक्टिंग करने का दबाव था और ना ही दर्शकों का। बल्कि उन पर दबाव था अपने पापा का जिन्होंने कानन को बतौर अभिनेता अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित कर दी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कानन को साफ तौर पर कह दिया था,  ‘मुझे अभिनय में तुम्हारा कैरियर स्थिर नहीं दिख रहा है। इसलिए मैं तुम्हें एक क्षेत्र में पांव जमाने के लिए छह महीने का समय देता हूं। इस दौरान तुम ऐसा ठोस काम करो कि मैं बेफिक्र हो जाऊं। नहीं तो तुम्हें वह करना होगा, जो मैं कहूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


कानन पर पिता की बातों का प्रभाव पड़ा और उन्होंने इस चुनौती का सामना करते हुए पहले कुछ विज्ञापनों में काम किया। फिर कुछ शोज में भी छोटे-मोटे काम किए। दिल्ली से जर्नलिज्म की डिग्री लेकर मुंबई चले आए इस अभिनेता को तीन सालों की लगातार मेहनत का फल मिला और आज वह इस बड़े बैनर के बेहतरीन शो में दिखाई दे रहे हैं।


शो की शूटिंग लंदन में की जा रही है और पूरी यूनिट को वहां 90 दिनों तक रहना होगा। जिंदगी को एक खूबसूरत लम्हा मानने वाले कानन की हैंडसम लुक्स के फैन कई हैं। कानन को खुद में एक ही चीज नापसंद है-अपना गुस्सा। और वे इसे कम करने की जी तोड़ कोशिश में हैं। दुआ करिए कि उनकी कोशिश सफल हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed