फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kamya Punjabi Tests Positive For COVID-19

Kamya Punjabi COVID-19: एक्ट्रेस काम्या पंजाबी कोविड-19 पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Sat, 08 Jan 2022 08:15 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 08 Jan 2022 08:15 PM IST
सार

टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि वह कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो गई हैं।

विज्ञापन
Kamya Punjabi Tests Positive For COVID-19
काम्या पंजाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि वह कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित हो गई हैं। काम्या पंजाबी ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि वह कोरोना वायरस की पहली दो लहरों से बच गई थी, पर तीसरी लहर की चपेट में आने से खुद को नहीं बचा सकीं एवं उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मास्क लगाने का किया आग्रह
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने कोरोना की चपेट में आने के बाद लोगों से मास्क लगाने और सुरक्षित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें तेज बुखार, चक्कर और बदन दर्द जैसे लक्षण है, जिसके बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। काम्या पंजाबी ने कहा कि 2022 हमारा होगा और इस कठिन वक्त में सभी को सकारात्मक रहना चाहिए। काम्या पंजाबी ने टीवी सीरियल के अलावा बिग बॉस सीजन 7 में भी भाग लिया था। बिग बॉस के सातवें सीजन में वह 91 वें दिन घर से बाहर हो गई थीं।उन्हें बिग बॉस सीजन 13 के एपिसोड में भी देखा गया था। 

विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा था कि बिग बॉस 15 के इस वीकेंड के वार एपिसोड में काम्या पंजाबी प्रतीक सहजपाल का समर्थन करने के लिए पहुंचने वाली थीं। पर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब वह बिग बॉस 15 के घर नहीं जा पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed