फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   jiya shankar mystery man photo team denies publicity stunt privacy statement news

मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा करके जिया शंकर ने किया पब्लिसिटी स्टंट? टीम ने आधिकारिक तौर पर दी सफाई

Mon, 05 Jan 2026 03:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Mon, 05 Jan 2026 03:08 PM IST
सार

Jiya Shankar Clarification on Publicity Rumours: अभिनेत्री जिया शंकर की मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह री अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अपने किसी नए प्रोजेक्ट के लिए पब्लिसिटी स्टंट कर रही हैं। अब इस पर उनकी टीम की ओर से सफाई पेश की है।

विज्ञापन
jiya shankar mystery man photo team denies publicity stunt privacy statement news
जिया शंकर - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवी और ओटीटी की दुनिया में पहचान बना चुकीं अभिनेत्री जिया शंकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर उठी चर्चाएं हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर जिया की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं। बस फिर क्या था- फैंस और गॉसिप गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया। इसके बाद ये भी अटकलें लगीं कि जिया ने जानबूझकर पब्लिसिटी के लिए मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन


जिया और अभिषेक को लेकर उड़ी थीं अफवाहें
दरअसल, यह चर्चा ऐसे समय पर शुरू हुई जब जिया शंकर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के चर्चित कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान को लेकर पहले से ही रिलेशनशिप और सगाई की अफवाहें उड़ रही थीं। दोनों ने रियलिटी शो में साथ हिस्सा लिया था और एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, जिया और अभिषेक दोनों ही पहले इन खबरों को खारिज कर चुके हैं और खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया है।
विज्ञापन


अफवाहों ने फिर से जोर पकड़ा
मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर सामने आने के बाद अफवाहों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। इसी के चलते अब जिया शंकर की टीम को सामने आकर स्थिति साफ करनी पड़ी। अभिनेत्री की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए साफ कहा कि जिया किसी भी तरह के पब्लिसिटी स्टंट या बनावटी कहानियों का हिस्सा नहीं बनतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिसिटी रूमर्स पर आया टीम का रिएक्शन
टीम के मुताबिक, जिया शंकर एक ऐसी कलाकार हैं, जिनका काम खुद उनकी पहचान है। उन्हें सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादों या निजी जिंदगी के तमाशे की जरूरत नहीं है। बयान में यह भी कहा गया कि तस्वीर साझा करने का मकसद अफवाहों को खत्म करना और ट्रोलिंग को रोकना था, न कि नई बहस को जन्म देना।


यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' विजेता गौरव खन्ना को अब तक नहीं मिली जीती हुई कार, मेकर्स को दिलाया याद

जिया की टीम ने किया साफ
जिया शंकर को लेकर उनकी टीम ने ये भी साफ किया कि अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर सीमाएं तय करती हैं और वही साझा करती हैं जो उनके मूल्यों के अनुरूप हो। वह अपने काम, आत्मविकास और स्वतंत्र सोच पर फोकस करती हैं। टीम ने फैंस और मीडिया से अपील की कि बातचीत को सम्मानजनक और सकारात्मक रखा जाए और जिया के प्रोफेशनल काम पर ध्यान दिया जाए, न कि उनकी निजी जिंदगी पर बेवजह अटकलें लगाई जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed