Jatin Jamwal: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं जतिन जामवाल, अभिनेता ने कास्टिंग डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
टेलीविजन अभिनेता जतिन सिंह जामवाल ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपना दूसरा शो छोड़ा तब वह करीब तीन साल तक काम की तलाश में परेशान रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन अभिनेता जतिन सिंह जामवाल ने टीवी सीरियल 'चाशनी' में नकारात्मक किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता। हाल ही में उन्होंने यह शो छोड़ा है। अब अभिनेता ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है कि उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा। उन्होंने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें कॉफी पर बुलाया था और उनकी गोद में हाथ रखने के लिए कहा था।
जतिन ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपना दूसरा शो छोड़ा तब वह करीब तीन साल तक काम की तलाश में परेशान रहे। जतिन का कहना है कि लोग ऑडिशन की बजाय उनसे मिलने और कॉफी पर जाने के लिए पूछते थे। उनसे ऑडिशन के लिए प्रोफाइल, फोटो या ऑडिशन वीडियो मांगने के बजाय उन्हें सामने से बोला जाता था कि कॉफी के लिए मिलते हैं।
Alia: आलिया भट्ट का मेट गाला लुक पास या फेल? जानें दीपिका पादुकोण संग काम कर चुके फ्लोरियन ह्यूरेल का जवाब
अभिनेता ने साझा किया किस्सा
अभिनेता ने खुलासा करते हुए बताया कि ‘ओटीटी के एक फेमस कास्टिंग डायरेक्टर हैं, जिन्होंने मुझे व्हाट्सएप पर मैसेज किया और एक सेल्फी मांगी। मैंने दे दी, क्योंकि मुझे काम चाहिए था। इसके बाद उन्होंने मुझे कॉफी पर बुलाया। हम पब्लिक प्लेस पर थे और उन्होंने मेरे पैर पर अपना रख दिया। मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं। मैंने कहा कि आप चीजों को गलत तरीके से ले रहे हैं और मैं इसमें कंफर्टेबल नहीं हूं। उनका जवाब था कि यहां ऐसे ही होता है। फिर, मैं भाग गया।
Papon Hospitalised: सिंगर पापोन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती, पोस्ट शेयर कर खुद बताया सेहत का हाल
टूट गए थे जतिन
इस घटना के बाद वह बहुत परेशान रहने लगे थे। वह असहाय महसूस करने लगे। उन्होंने कहा कि मैं वास्तव में घर पर रोया। कई दिनों के लिए असहाय महसूस कर रहा था। मुझे वह प्रोजेक्ट नहीं मिला, जो मैं वास्तव में करना चाहता था, क्योंकि मैंने उनकी मांगों का पालन नहीं किया।
Parineeti Raghav: लंच डेट से कपूरथला हाउस का सफर... सुर्खियों से सगाई तक कैसे पहुंचा परी-राघव का रिश्ता