{"_id":"611661298ebc3edf8c5cd7a4","slug":"jasmin-bhasin-gets-a-surprise-kiss-from-fan-while-clicking-selfie-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: सेल्फी लेते हुए जैस्मिन भसीन को फैन ने किया 'KISS', देखिए वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोशल मीडिया: सेल्फी लेते हुए जैस्मिन भसीन को फैन ने किया 'KISS', देखिए वीडियो
Fri, 13 Aug 2021 05:42 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 13 Aug 2021 05:42 PM IST
सार
बिग बॉस 14 से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री जैस्मिन भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी एक प्रशंसक उनकी 'किस' लेते हुए दिख रही है।
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 14 से प्रसिद्ध हुई अभिनेत्री जैस्मिन भसीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी एक प्रशंसक उनकी 'किस' लेते हुए दिख रही है। फैन के इस सरप्राइज चुंबन पर जैस्मिन भसीन की प्रतिक्रिया देखने लायक है। दरअसल, जैस्मिन भसीन जब पैपराजी के लिए तस्वीर खिंचवा रही थीं, तभी उनकी एक फैन उनके पास आती है और सेल्फी लेने के साथ ही उनका चुंबन भी ले लेती है।
विज्ञापन
इस वीडियो को वायरल भयानी नाम के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब जैस्मिन भसीन अस्पताल के बहार स्पॉट होती हैं, तभी उनकी एक फैन सेल्फी खिंचवाने के लिए उनके पास आती है, जैस्मिन अपना मास्क नीचे करती हैं, तभी उनकी फैन उनकी किस ले लेती हैं और चली जाती हैं। इस वीडियो पर जैस्मिन के प्रशंसकों के मजेदार टिप्पणिया भी आ रही हैं। एक यूजर ने जैस्मिन भसीन की चुंबन लेने वाली फैन को किस्मत वाली बताया, तो दूसरे यूजर ने लिखा कि इस चुंबन से उनको ईष्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वैसे भी जैस्मिन भसीन की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रहती है। उनका ग्लैमरस लुक और शानदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। जैस्मिन टेलीविजन जगत की जानी मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद जैस्मिन ने कई साउथ की फिल्मों में काम किया। साल 2015 में जैस्मिन भसीन को सीरियल 'टशन-ए-इश्क' से सबसे बड़ा ब्रेक मिला। इस सीरियल में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। शो में उन्हें काफी पसंद किया था।