फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Janmashtami 2019 tv serial Radhakrishna cast Sumedh Mudgalkar and Mallika Singh perform in kanpur

'राधा कृष्ण' ने इस्कॉन मंदिर में रचाई रासलीला, पूरे देश से पहुंचे लोगों के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

Fri, 23 Aug 2019 04:56 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 23 Aug 2019 04:56 PM IST
Janmashtami 2019 tv serial Radhakrishna cast Sumedh Mudgalkar and Mallika Singh perform in kanpur
Sumedh Mudgalkar, Mallika Singh - फोटो : amar ujala mumbai
छोटे परदे के लोकप्रिय धारावावाहिक राधाकृष्ण के कलाकारों ने कानपुर पहुंचकर इस साल की जन्माष्टमी का आनंद कृष्णभक्तों के बीच उठाया। जै कन्हैयालाल की, हाथी घोड़ा पालकी करते कानपुर के पास बिठूर में बने इस्कॉन मंदिर में मनाई गई इस जन्माष्टमी को देखने पूरे देश से लोग पहुंचे और इस दौरान सीरियल के मुख्य कलाकारों सुमेध मुदगलकर और मल्लिका सिंह ने कृष्ण और राधा का रूप धरकर भव्य रासलीला भी रचाई।





कृष्ण जन्मोत्सव मनाने कानपुर के इस्कॉन मंदिर पहुंचे सुमेध मुदगलकर कहते हैं, ‘‘ये दिन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं खुद कभी कृष्ण का किरदार निभाऊंगा। मैं बचपन से ही कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी गोपाला लोगों को मटकी फोड़ते देखता रहा और आज मुझे खुद  कृष्ण बनकर मटकी फोड़ने का अवसर मिला। मैं इस शो के जरिए कृष्ण के जीवन को जी रहा हूं और उनकी विचारधारा पर चल रहा हूं।‘‘
विज्ञापन


राधाकृष्ण शो में  राधा का किरदार निभा रही मल्लिका सिंह के चेहरे की चमक ने उनकी खुशी की चुगली कर दी। वह कहती हैं, ‘‘मैं कानपुर वासियों से मिलकर बहुत खुश हूं। यहां के लोग बहुत मिलनसार लगे। मैं कृष्ण जन्माष्टमी पर हांडी  फोड़ने वाला उत्सव देखने की बहुत उत्सुक रही हूं और इसे मैंने आज खुद अपनी आँखों से देखा। यह दृश्य बहुत ही मनमोहक रहा। शो में राधा का किरदार निभाते हुए मैं भगवान श्रीकृष्ण की भक्त बन चुकी हूं और खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं  कि मुझे इतना महत्वपूर्ण किरदार निभाने का मौका मिला।”
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed