फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Isha Koppikar will be new in nach baliye

ईशा कोप्पिकर बनेंगी डांस रिएलिटी शो 'नच बलिये' की जज

Thu, 12 Mar 2015 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,मुंबई ब्यूरो
टीम डिजिटल/अमर उजाला,मुंबई ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
Isha Koppikar will be new in nach baliye

कभी खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर ईशा कोप्पिकर इन दिनों साउथ की फिल्मों में व्यस्त हैं। परंतु जल्द ही वह छोटे पर्दे के डांस रिएलिटी शो नच बलिये से वापसी करने जा रही हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो वह इस शो के सातवें सीजन में अनुराग बसु के साथ जज की भूमिका में दिख सकती हैं। पहले ईशा और उनके पति को शो में डांसर के तौर पर हिस्सा लेने का प्रस्ताव दिया गया था, परंतु उन्होंने इंकार कर दिया।
विज्ञापन


तब ईशा ने शो के निर्माताओं से कहा कि अगर वे चाहें तो वह जज की भूमिका निभा सकती हैं। निर्माता नए जज के रूप में प्रियंका चोपड़ा को लाने की कोशिश कर रहे थे परंतु इस हीरोइन की व्यस्तता की वजह से बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब ईशा को जज बनाने की तैयारी है। शो के लिए इस बार प्रतियोगियों के जो नाम आ रहे हैं, उनमें धर्मेंद्र-हेमा की बेटी ऐशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी भी शामिल हैं।


वैसे ईशा इन दिनों फिल्मी दुनिया से गायब हैं और छोटे पर्दे पर भी कहीं नजर नहीं आ रहीं। ऐसे में नच बलिए के माध्यम से उनको फिर से वापसी का रास्ता मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed