Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-अभिरा का हाेगा फिर मिलन? रोहित पुरोहित ने दिया सोशल मीडिया पर हिंट
इन दिनों सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ की कहानी में कई तरह के उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। अब तक सीरियल के लीड कैरेक्टर अरमान और अभिरा एक-दूसरे से जुदा हैं। मगर जल्द ही इनका फिर से मिलन हो सकता है। इस बात का हिंट अरमान का रोल निभा रहे हैं एक्टर रोहित पुरोहित ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कई साल से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस सीरियल में लगभग तीन पीढ़ियां बदल चुकी हैं। हाल ही में अरमान और अभिरा का लीड रोल रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला निभा रहे हैं। हाल ही में रोहित पुरोहित ने इस सीरियल के आने वाले एपिसोड के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो दर्शकों के लिए बड़ा हिंट हैं।
रोहित ने लिखा सबका बदला लेगा तेरा फैजल
रोहित पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ आने वाले एसिपोड की कुछ सीन्स शेयर किए हैं। इसके साथ ही कैप्शन लिखा है, ‘सबका बदला लेगा तेरा फैजल।’ यह डायलॉग फिल्म ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ का है। रोहित ने इसे फनी अंदाज में शेयर किया है। मगर वह दर्शकों को हिंट दे रहे हैं, सीरियल में जो कुछ भी अभिरा के साथ बुरा हुआ, उसका बदला वह लेकर रहेगा। इससे अंदाजा लग सकता है कि जल्द ही सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान और अभिरा का फिर से मिलन होगा।
अब तक दूर हैं अरमान और अभिरा
सीरियल में जो ट्रैक इन दिनों चल रहा है, उसमें अरमान और अभिरा एक-दूसरे अलग रह रहे हैं। इसके पीछे भी एक लंबी कहानी मौजूद है। मगर जहां तक आने वाले एपिसोड की बात है तो अरमान को पता चलेगा कि अभिरा से उसका सबकुछ छीन चुका है। वह एक छोटे से घर में रह रही है, अपनी मां और दादी के साथ रह रही हैं। यह बात अरमान की बेटी उससे बताती है, जिसकी अचानक ही मुलाकात अभिरा से होती है। अब देखना होगा कि अरमान इसके बाद क्या कदम उठाता है? और क्या फिर से अभिरा के साथ वह प्यार भरी जिंदगी गुजार पाएगा?
कौन है रोहित पुरोहित
रोहित पुरोहित इन दिनों ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीड रोल निभा रहे हैं। मगर इससे पहले भी वह टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं। वह ‘चंद्रगुप्ता मौर्य’ ‘पोरस’ और ‘रजिया सुल्तान’ जैसी कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा रहे हैं। रोहित की फीमेल फैन फॉलोइंग भी बहुत है।