फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian TV show rating 2013 Week 02

'बालिका वधु' 2013 के दूसरे वीक में भी टॉप पर

Tue, 22 Jan 2013 12:56 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Tue, 22 Jan 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
Indian TV show rating 2013 Week 02

हैलो फ्रेंड्स! हमने आपको पिछले सप्ताह टैम रेटिंग के बारे में बताया था और आपके फेवरेट शो की रैकिंग के बारे में भी बताया था। इस बार नए साल के दूसरे सप्ताह की टैम रेटिंग भी आ गई है।

विज्ञापन


जी हां, इस बार की टैम रेटिंग में कई धारावाहिकों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। तो आइए जानें 6 जनवरी से 12 जनवरी के बीच यानी नए साल के दूसरे सप्ताह आपका कौन सा धारावाहिक हिट रहा।
विज्ञापन


'बालिका वधु'
जहां जनवरी के पहले सप्ताह में कलर्स पर प्रसारित शो 'बालिका वधु' टॉप पर रहा। वहीं दूसरे सप्ताह भी ये शो सबसे आगे रहा। शो में नए करैक्टर्स के आने, कहानी को नया मोड़ देने, जगदीश का अपना घर छोड़ने इन सब कारणों से कलर्स पर प्रसारित ये शो इतने लंबे अंतराल बाद भी नयापन लिए हुए है। जिस कारण ये शो दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। इस बार इस शो को 5.0 रेटिंग मिली है जबकि इसकी रेटिंग पिछले सप्ताह 4.9 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'दिया और बाती हम'
स्टार प्लस पर प्रसारित ये शो टैम रेटिंग में इस बार दूसरे नंबर पर है। हो भी क्यों ना आखिर सूरज को अपनी गलती का अहसास हो गया है और सूरज ने अपनी मां से माफी मांग ली है और अपनी मां द्वारा दी गई सजा भुगतने को भी सूरज पूरी तरह से तैयार है। सूरज की मां ने अपने बेटे को कुएं में कूदने की सजा दी है। अब क्या सूरज वाकई कुएं में कूद जाएगा? सूरज की पत्नी का क्या होगा? ये ट्विस्ट दर्शकों को इस शो से जोड़े हुए है। इस शो की रेटिंग जहां पिछले सप्ताह 4.5 थी, इस सप्ताह भी 4.5 ही है।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
सब टीवी पर प्रसारित 'तारक मेहता...' इस बार नंबर तीन पर पहुंच गया है। हो भी क्यों ना आखिर जेठालाल और दयाबेन की लाइफ में ट्विस्ट जो आ गया है। दरअसल, जेठालाल गुलाबो के खिलाफ अपना केस हार गए हैं। जयाबेन को अपने पति पर भरोसा है लेकिन उसका और उसके बेटे का क्या होगा, यही सोचकर दोनों बेहाल है। इन दोनों की इस सिचुएशन में दर्शकों की इन दोनों को खूब सुहानूभूति मिल रही है। इस सप्ताह इस शो की रेटिंग 4.4 है वहीं पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग 4.0 थी।

स्टार के तीन शो हैं टॉप 10 में
स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जहा पिछले सप्ताह नंबर तीन की पोजीशन पर था वहीं अब ये शो नंबर चार की पोजीशन पर रहा। पिछले सप्ताह इसकी रेटिंग 4.5 थी तो इस सप्ताह इसकी रेटिंग 4.3 रही। इसी चैनल पर प्रसारित शो 'साथ निभाना साथिया' नंबर पांच पर है जिसे पिछले सप्ताह जहां 4.1 की रेटिंग मिली थी वहीं इस सप्ताह 3.7 की रेटिंग मिली। स्टार प्लस के एक और शो 'प्यार का दर्द है' 3.6 रेटिंग के साथ छठें नंबर पर है।

'मधुबाला'
कलर्स पर प्रसारित शो 'मधुबाला' 3.6 की रेटिंग के साथ स्टार प्लस के शो 'प्यार का दर्द है' को टक्कर दे रहा है। दोनों की ही रेटिंग इस सप्ताह और पिछले सप्ताह एक जैसी थी। शो में जहां मधु की मां और मलिक की शादी के जश्न चल रहे हैं वहीं आरके और मधु भी अब एक-दूसरे के करीब होते जा रहे हैं।

'सपने सुहाने लड़कपन के'
जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' जहां पिछले सप्ताह पांचवें नंबर पर था वहीं इस बार ये आठवें नंबर पर है। शो में जहां रचना की सगाई हो रही है वहीं रचना के दुश्मन उसे अगवा करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस शो की रेटिंग जहां पिछले सप्ताह 4.1 थी वहीं अब गिरकर 3.5 रह गई है लेकिन फिर भी ये टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए है।

'ससुराल सिमर का'
कलर्स पर प्रसारित शो 'ससुराल सिमर का' में ट्विस्ट और नए मोड़ लगातार आ रहे हैं जिससे ये शो 3.5 की रेटिंग के साथ टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखे हुए हैं।

'पवित्र रिश्ता'
जीटीवी पर ही प्रसारित शो पवित्र रिश्ता की रेटिंग दोनों सप्ताह 3.1 ही रही लेकिन इस बार ये शो टॉप 10 में यानी दसवें नंबर पर अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहा है।


टॉप 20 में अन्य शोज
टॉप 10 के अलावा कुछ और शोज जो टॉप 20 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए उनमें हैं-
देवा के देव महादेव, कुबूल है, वीरा, उतरन, रब से सोना इश्क, चिड़ियाघर, बड़े अच्छे लगते हैं, हाऊसवाइऊ, हिटलर दीदी, एक हजारों में मेरी बहना है, पुनर्विवाह, मिस्टर कौशिक की पांच बहनें, अदालत, जीनी और जूजू, परिचय, बालवीर, सावधान इंडिया, लापतागंज, अमृत मंथन, शैतान, खामोशियां, क्या हुआ तेरा वादा, एफआईआर, अनामिका, जय मां दुर्गा, परवरिश, फिर सुबह होगी, काली, शपथ, 2612, कुछ तो लोग कहेंगे, जुनून, आरके लक्ष्मन, सौभाग्यवती भवः, होंगे जुदा ना हम, लव मैरिज या अरेंज मैरिज।
(ये शोज घटती रेटिंग के हिसाब से क्रम में रखे गए हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed