फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Television Academy Awards Bhabiji Ghar Par Hain Yeh Rishta Kya Kehlata Hai get sevrial Award

'भाभी जी घर पर हैं' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स में जीते खास पुरस्कार

Tue, 12 Nov 2019 11:21 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 12 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Indian Television Academy Awards Bhabiji Ghar Par Hain Yeh Rishta Kya Kehlata Hai get sevrial Award
Indian Television Academy Awards 2019 - फोटो : amar ujala mumbai

इंदौर की रविवार की शाम इंडियन टेलीविजन अवार्ड्स के नाम रही। इस शो में जहां एक तरफ टीवी शोज और कलाकारों को पुरस्कारों से नवाजा गया तो वहीं दूसरी तरफ खूबसूरत प्रस्तुतियों ने पुरस्कार समारोह में समा ही बांध दी। निर्माता संजय और बेनिफर कोहली के लिए भी यह पुरस्कार समारोह काफी खुशनुमा रहा।

विज्ञापन


दरअसल उनके शो भाभी जी घर पर हैं ने सर्वोत्तम कॉमेडी सीरियल का खिताब अपने नाम किया। जहां अभिनेत्री शुंभागी अत्रे ने अंगूरी भाभी के किरदार के लिए पुरस्कार जीता तो वहीं योगेश त्रिपाठी ने सर्वश्रेष्ठ सह कलाकार का पुरस्कार अपने नाम किया। 
विज्ञापन


टीवी शो हप्पू की उलटन पलटन के लिए अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को टीवी जगत की दिग्गज कलाकार के रूप में सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों से शो के निर्माताओं ने कॉमेडी टीवी शोज में फिर एक बार अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज कराई।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Television Academy Awards Bhabiji Ghar Par Hain Yeh Rishta Kya Kehlata Hai get sevrial Award
Indian Television Academy Awards 2019 - फोटो : amar ujala mumbai

निर्माता राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। शो ने जहां एक तरफ सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो के लिए खास पुरस्कार हासिल किया तो वहीं अभिनेत्री शिवांगी जोशी ने सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री का खिताब जीता। शो में अभिनेत्री, न्यारा के किरदार में नजर आती हैं।

इस मौके पर शिवांगी ने शो के निर्माता राजन शाही और अपनी मां का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि समय-समय पर होने वाले अवॉर्ड शोज में ये रिश्ता क्या कहलाता है को कई पुरस्कारों के स्वरूप में सराहना मिली है।

पढ़ें: दबंग 3 का गाना 'मुन्ना बदनाम..' रिलीज, अजय की फिल्म से परिणीति बाहर, पांच खबरें 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed