फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Haarsh Limbachiyaa Reacts After Second Baby Says Now Enough Bharti Not Anymore I Cannot Give You More Pain

‘अब बस! मैं तुम्हें और कष्ट नहीं दे सकता’, दूसरे बेटे के जन्म के बाद भारती से बोले पति हर्ष; कहा- एक बीवी से…

Mon, 22 Dec 2025 05:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 22 Dec 2025 05:48 PM IST
सार

Haarsh And Bharti: हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह इन दिनों अपने दूसरे बच्चे के जन्म के बाद काफी खुश हैं। इस बीच अब कपल ने अपने नए वीडियो व्लॉग में अपनी आगे की प्लानिंग बताई है। जानिए क्या तीसरे बच्चे की प्लानिंग के लिए कपल तैयार हैं या नहीं…

विज्ञापन
Haarsh Limbachiyaa Reacts After Second Baby Says Now Enough Bharti Not Anymore I Cannot Give You More Pain
हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@ haarshlimbachiyaa30

विस्तार

कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। इससे पहले कपल का एक बेटा था। हालांकि, कपल इस बार बेटी चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब हर्ष और भारती ने अपने यूट्यूब व्लॉग LOL (लाइफ ऑफ लिम्बाचिया) में दूसरे बेटे के जन्म के बाद अपनी प्रतिक्रियाओं को दिखाया है। साथ ही कपल ने अपने तीसरे बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी बात की। जानिए क्या तीसरे बच्चे के लिए तैयार हैं हर्ष और भारती और आखिर क्यों हर्ष ने कहा कि वो अब भारती को और कष्ट नहीं दे सकते। 

विज्ञापन


तीसरे बच्चे पर भारती ने दी ये प्रतिक्रिया
दूसरे बच्चे का स्वागत करने के बाद अब हर्ष और भारती ने अपनी आगे की फैमिली प्लानिंग के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने अपने दूसरे बेटे के होने पर भी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो में कपल ने इस बात पर चर्चा की कि क्या वे एक और बच्चा चाहते हैं या नहीं। डिलीवरी के तुरंत बाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटी भारती ने कैमरे में कहा कि वह अपने बच्चे को गोद में लेने के लिए बेताब हैं, जिसे वे प्यार से काजू कहते हैं। उन्होंने व्लॉग में ये भी बताया कि डिलीवरी के बाद जब डॉक्टर ने उनसे पूछा कि क्या वह आगे प्रेग्नेंसी से बचने के लिए अपनी ट्यूब्स बंधवाना चाहती हैं, तो भारती ने इस पर साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी चाहते हैं हर्ष और भारती
भारती के ऐसा बताने पर हर्ष पीछे से चिल्लाते हुए बोलते हैं कि तुमने यह विकल्प क्यों नहीं चुना। क्या तुम कभी फिर से मान जाओगी? इस पर भारती ने कहा कि वह तब तक और बच्चे चाहती हैं, जब तक उन्हें एक बेटी न हो जाए। लेकिन तभी हर्ष ने कहा कि अब बस बहुत हो गया। मजाक करते हुए हर्ष ने कहा कि अब नहीं, मैं तेरे को और कष्ट नहीं दे सकता। मेरा ऐसा मानना है कि एक बीवी से दो ही बच्चे होने चाहिए। इस पर भारती ने हर्ष को समुद्र में गिरा देने की धमकी दी। भारती ने मजाक करते हुए कहा कि मैंने इसके लिए मना कर दिया था, लेकिन शायद हर्ष पर करवा लें। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे के जन्म के बाद और बच्चे चाहने का मन करता है। बेटी की चाह जाहिर करते हुए भारती ने हर्ष को याद दिलाया कि अगर बेटा हुआ तो? फिर उन्होंने घर की कई बेटियों की देखभाल करने का फैसला किया।

19 दिसंबर को भारती ने दिया दूसरे बेटे को जन्म
हर्ष और भारती ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। इससे पहले कपल ने साल 2022 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसे कपल प्यार से गोला बुलाते हैं। हर्ष और भारती ने दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों ने गोवा में अपनी शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed