'ग्रैंड मस्ती' पर चलेगी कैंची, न ग्रैंड बचगी न मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' को रिलीज के 17 महीने के बाद आखिरकार टेलीविजन पर दिखाए जाने की अनुमति मिल गई है। लेकिन इस सेक्स कॉमेडी के लिए रास्ता अभी भी साफ नहीं हुआ है क्योंकि टीवी पर दिखाए जाने से पहले इस फिल्म के 200 से भी ज़्यादा दृश्यों और संवादो पर कैंची चलाने की मांग सेंसर बोर्ड ने रखी है।
मुंबई के अखबार मिड डे के अनुसार बोर्ड के एक अधिकारी ने सूचना देते हुए कहा, "फ़िल्म को सर्टिफ़िकेट दिया जाएगा लेकिन पहले निर्माता कंपनी को फ़िल्म के आपत्तिजनक चीज़ों को कट करने के बाद सेंसर बोर्ड को दिखाना होगा।"
इतने कट के बाद क्या बचेगा फिल्म में?
बॉलीवुड की बोल्ड फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' को टीवी पर दिखाए जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। वहीं यह फिल्म पिछले सात महीने बाद टीवी पर दिखाए जाने वाली पहली फिल्म भी होगी। क्योंकि पिछले कई महीनों से नई फिल्मों को सेटेलाइट अधिकार नहीं मिले हैं।
हालांकि 200 से भी ज्यादा कट लगने के बाद फिल्म में देखने लायक क्या बचेगा इसकी कल्पना करना मुश्किल है। वैसे ग्रैंड मस्ती से पहले भी कुछ फ़िल्मों को टेलीविज़न पर दिखाए जाने के लिए कट किया गया था जैसे - डर्टी पिक्चर (सौ से ज़्यादा कट), गैंग्स ऑफ़ वासेपुर (सौ से ज़्यादा कट) डेल्ही बेल्ही (20 से ज़्यादा कट)।