फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Gohar the tweet, slap came the turning point in controversy

गौहर के ट्वीट से 'थप्पड़ कंट्रोवर्सी' में आया नया मोड़

Thu, 22 Jan 2015 11:20 AM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
Gohar the tweet, slap came the turning point in controversy

मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान की थप्पड़ कंट्रोवर्सी में नया मोड़ आने के बाद, उन्होंने सामने आकर पूरे मामले से इनकार किया है। गौहर खान ने अपने ट्विट में जानकारी दी है कि यह व्यक्ति उन पर झूठा इल्जाम लगा रहा है और उनका उससे कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन


गौहर खान को रियलीटी शो की शूटिंग के दौरान छोटे कपड़े पहनने को कारण बता कर अकील मलिक ने भरे मंच पर थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना को लेकर अकील ने यह कहकर बाद में सनसनी मचा दी थी कि गौहर खान ने खुद उसे थप्पड़ मारने को कहा था। अकील का यह भी कहना था कि इसके लिए उसे पैसों के अलावा 'दबंग 3' में काम दिलाने का लालच भी दिया गया था।
विज्ञापन


इसको लेकर गौहर खान ने अपने ट्विट में लिखा है कि 'मैं इस इंसान को नहीं जानती और मैंने इसे पहली बार तभी देखा जब उसने मुझ पर हमला किया। कोई भी सफाई देकर मैं इस व्यक्ति को और मशहूर नहीं करना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

गौहर ने मीडिया को भी सुनाई खरी-खरी

Gohar the tweet, slap came the turning point in controversy

गौहर ने अपनी ट्विट में मीडिया को भी खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने भड़कते हुए कहा है कि 'मैं शर्मिंदा हूं कि वो टीवी और फिल्मों से जुड़ी किसी लड़की को कमज़ोर समझकर ऐसे बदनाम करते हैं। मुझे कानून पर भरोसा है और मीडिया से मेरी गुज़ारिश है कि किसी के नाम से केवल अपनी हेडलाइन बनाने के लिए ना खेलें। वो इंसान झूठा है जो कि कोर्ट में साबित हो जाएगा तब तक के लिए मेरे नाम पर तमाशा करना बंद करिए।'

उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि ऐसा करके अगर इस व्यक्ति को लगता है कि वो बच जाएगा तो ऐसा नहीं है। गौरतलब है कि गौहर के फैन्स भी उनके साथ खड़े हैं। गौहर ने आगे लिखा है कि इस शख्स को लगता है कि ऐसा माहौल बना कर वो बच जाएगा पर मुझे इस देश की मीडिया पर पूरा भरोसा है।

हालांकि अकील ने दावा किया था कि उसके और गौहर के बीच समझौता हुआ था कि उसके खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी। अकील बॉलीवुड का एक जूनियर कलाकर है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अकील ने यह बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed