छोटे परदे पर शुरू होने जा रही एक और रामायण, रामनवमी की सुबह यहां बसेगी एक नई अयोध्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम के जन्म दिवस रामनवमी के दिन से एंड टीवी पर भी ‘रामायण’ शुरू होने जा रही है। गगन मलिक, नेहा सरगम, शिखा स्वरूप, रूहा गुजराती, सचिन त्यागी, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे मशहूर कलाकारों वाली इस रामायण का प्रसारण जी टीवी पर आठ साल पहले ह चुका है। लेकिन, रामानंद सागर की रामायण को दूरदर्शन पर मिल रही लोकप्रियता को देखते हुए एंड टीवी ने भी अपनी रामायण को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक दूरदर्शन वाली रामायण को बनाने वाली कंपनी सागर आर्ट्स ने ही नए कलाकारों को लेकर जी टीवी के लिए ये रामायण बनाई थी। इस रामायण की शूटिंग बिल्कुल आधुनिक उपकरणों के साथ और बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स तकनीक के सहारे की गई थी। जहां दूरदर्शन वाली रामायण की कमान रामानंद सागर ने संभाली थी वहीं जी टीवी वाली रामायण उनके बेटे मोती सागर की देखरेख में बनी।
गुरुवार 2 अप्रैल से सुबह 8 बजे से एंडटीवी पर प्रसारित होने जा रही इस रामायण में राम का किरदार गगन मलिक ने, सीता का किरदार नेहा सरगम ने, लक्ष्मण का किरदार नील भट्ट ने और हनुमान का किरदार मल्हार पांड्या ने किया है। इस धारावाहिक में तमाम ऐसे चेहरे भी नजर आएंगे जो इन दिनों टीवी के बड़े सितारे हैं लेकिन इस धारावाहिक के निर्माण के दौरान अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस धारावाहिक में काम किया है।