Kavita Kaushik: एफआईआर के 'गोलू' की मदद करेंगी चंद्रमुखी चौटाला, क्राउड फंडिंग कर जुटाया पैसा
एफआईआर की चंद्रमुखा चौटाला यानी कविता कौशिक ने ईश्वर के लिए क्राउड फंडिंग की शुरुआत की है। जिसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर जानकारी साझा की है और लोगों से मदद करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईश्वर को रिसीव हो रहे पैसे
आपको बता दें कि ईश्वर ठाकुर को देशभर से लोगों की मदद हासिल हो रही है। देशभर से लोग उन्हें मदद भेज रहे हैं। ईश्वर ने बताया कि उन्हें गूगल पे और पेटीएम पर कभी 20 रुपये तो कभी 10 रुपये , साथ ही कभी 50 रुपये रिसीव हो रहे हैं। इस तरह से उनके पास करीब 20 हजार रुपये जमा हो गए हैं। उन्होंने लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया।
Aishwarya Rai: बेटी आराध्या का हाथ पकड़कर चलने पर फिर ट्रोल हुईं ऐश्वर्या, यूजर्स बोले- लगता है पैरों में...
कविता कौशिक ने बढ़ाया मदद का हाथ
वहीं, मदद के लिए कविता कौशिक ने भी हाथ आगे बढ़ाया है। कविता कौशिक ईश्वर ठाकुर के साथ एफआईआर में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कविता ने कहा कि वह ईश्वर को एफआईआर के समय से जानती हैं। उन्होंने बताया कि ईश्वर जी को टीम में इसलिए लिया था क्योंकि वो एक डिस्टर्ब्ड फाइनेंसियल कंडीशन और डिस्टर्ब्ड फैमिली से आते थे। कविता ने आगे कहा कि उनके भाई मेंटली स्टेबल नहीं है और फाइनेंशियली भी काफी कमजोर हैं। जिसके कारण पूरी टीम की कोशिश होती थी कि उनको रोज शूटिंग का मौका मिले। इसलिए उन्हें एफआईआर में कॉन्स्टेबल गोलू का किरदार दिया गया था। उन्होंने बताया कि ईश्वर थोड़े से स्लो हैं, कई बार वो डायलॉग भी नहीं बोल पाते थे, लेकिन उनके हिसाब से उस रोल को बनाया गया था। जिसका पूरा क्रेडिट हमारे डायरेक्टर को जाता है।
The Challenge: फिल्म 'द चैलेंज' का ट्रेलर रिलीज, अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर में मिलेगा जबरदस्त मजा
लॉकडाउन को दौरान भी की थी मदद
कविता ने आगे बात करते हुए कहा कि ईश्वर के हालातों के बारे में सभी जानते हैं। एफआईआर के दौरान भी बहुत लोग उनकी मदद किया करते थे। हालांकि सीरियल को बंद हुए 7 से 8 साल हो चुके हैं, जिसके कारण वह टच में नहीं है। लॉकडाउन के समय भी ईश्वर का कॉल कविता के पास गया था। उस दौरान भी उन्होंने ईश्वर की मदद की थी।
की क्राउड फंडिंग की शुरुआत
कविता ने बताया कि उन्हें न्यूज के जरिए दोबारा से ईश्वर के हालातों के बारे में पता चला, कि उन्हें बेसिक चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं। जिसके बाद उन्होंने दोबारा से टीम से बात की है। कविता ने कहा कि मुझे उनकी हालत देखकर लगता है कि हम चाहे उनकी कितनी ही पर्सनली मदद कर दें, इससे पूरा नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि वैसे मैंने जेडी मजेठिया, बिनायफर कोहली की मदद से ईश्वर के लिए अभी तक 50 हजार रुपये जमा कर उन्हें दिए हैं। इसलिए मैंने क्राउडफंडिंग की शुरुआत की है। ताकि ईश्वर की बेसिक जरूरतें पूरी की जा सके। जिसको लेकर फिलहाल प्रयास चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर की पर्सनली मदद करना चाहती हैं ताकि भविष्य में सेफ्टी के लिए कुछ पैसे जमा कर सकें। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसके संबंध में जानकारी दी है। जिससे लोग चाहें तो मदद कर सकते हैं, मेरा टारगेट यही है कि मैं ज्यादा से ज्यादा अमाउंट जुटा सकूं और उनकी मेडिकल की जरूरत क्लीयर हो जाए। साथ ही बेसिक जरूरतें भी लंबे समय तक पूरी हो जाएं।
हॉट ब्लैक में दिखा मलाइका का सिजलिंग अवतार