फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Faisal Shaikh Celebrate Holi In Show Celebrity Masterchef Amid Breakup Rumours With Jannat Zubair Rahmani

Faisal Shaikh: जन्नत से ब्रेकअप की अफवाह के बीच फैजल मनाते दिखे शो में होली, क्या खुशियों में भूल गए गम

Sat, 15 Mar 2025 11:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Mar 2025 11:58 PM IST
सार

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक कई जोड़ियां टूट रही हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और इंफ्लुएंसर फैजल शेख के अलग होने की खबर सामने आई। इन्हीं खबरों के बीच फैजल होली के रंग में रंगे दिखे। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपने को-एक्टर्स के साथ खूब मस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन
Faisal Shaikh Celebrate Holi In Show Celebrity Masterchef Amid Breakup Rumours With Jannat Zubair Rahmani
फैजल शेख, जन्नत जुबैर - फोटो : इंस्टाग्राम@mr_faisu_07, @jannatzubair29

विस्तार

इंफ्लुएंसर फैजल शेख और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अकसर साथ नजर आए हैं, एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। लेकिन इनके फैंस का मानना है कि जन्नत और फैजल रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में इनके ब्रेकअप की अफवाह सामने आईं। इसी खबर के बीच फैजल शेख अपने एक शो में होली मनाते दिखे, हंसते-मुस्कुराते दिखे। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Faisal Shaikh: जन्नत-फैजू के रिश्ते पर फराह ने दी बड़ी हिंट, बोलीं- ‘करा के रहूंगी तेरी शादी, जन्नत की….’
विज्ञापन

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में मनाई होली 
हाल ही में सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ का एक वीडियो पोस्ट किया, ये होली के स्पेशल एपिसोड का प्रोमाे वीडियो है। इसमें फैजल शेख और बाकी प्रतियोगी होली के रंग उड़ा रहे हैं। फैजल भी इस वीडियो में काफी खुश दिख रहे हैं। जबकि इन दिनों उनके और जन्नत जुबैर के ब्रेकअप की खबर भी सामने आ रही है  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


फराह खान ने शादी को लेकर इशारा किया 
पिछले दिनों ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में फैजल ने कहा था कि जब यह शो खत्म हो जाएगा तो पक्का उनकी शादी हो जाएगी। तब जज फराह खान ने कहा था- ‘मैं तो करा के ही रहूंगी तेरी शादी। जन्नत की सैर तो कराऊंगी।’ इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि फैजल जल्द ही जन्नत से शादी करेंगे। 

ये खबर भी पढ़ें:Faisal Shaikh: शाहरुख खान के साथ डेब्यू करेंगे मिस्टर फैजू? फराह खान की अगली फिल्म से कर सकते हैं डेब्यू! 

जन्नत ने सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया
जन्नत जुबैर ने पिछले दिनों फैजल शेख को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। इसी कारण कहा जाने लगा कि ये दोनों अब अलग हो चुके हैं। साथ ही जन्नत ने एक पोस्ट भी किया, जिसमें लिखा- ‘जिंदीग में जो भी है, उसे अपना लो और जो कुछ गुजर गया उसे जाने दो। जिंदगी में जो होने वाला है, उसमें यकीन करो'। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed