फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent vishal aditya singh Talks About His Career To Amar ujala

EXCLUSIVE: रोहित शेट्टी को 'खतरों के खिलाड़ी' का यूएसपी मानते हैं विशाल आदित्य सिंह, कुछ ऐसा रहा अब तक का सफर

Fri, 09 Jul 2021 09:48 AM IST
अपूर्वा राय अपूर्वा राय
अपूर्वा राय Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 09 Jul 2021 09:48 AM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent vishal aditya singh Talks About His Career To Amar ujala
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : DR

कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का 11वां सीजन 17 जुलाई से शुरू होगा। रोहित शेट्टी इस शो को सातवीं बार होस्ट कर रहे हैं। कोविड के चलते इस बार खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हुई है। शूटिंग के बाद इस शो के कंटेस्टेंट केपटाउन से मुंबई लौट चुके हैं। सीजन 11 में विशाल आदित्य सिंह, आस्था गिल, अर्जुन बिजलानी, निक्की तंबोली, राहुल वैद्य, वरुण सूद, सना मकबूल, अभिनव शुक्ला, महक चहल, दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी और सौरभ राज जैन नजर आएंगे।

विज्ञापन


कई रियलिटी शो और सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं विशाल आदित्य सिंह
बिहार के आरा जिले से ताल्लुक रखने वाले विशाल आदित्य सिंह को अब दुनिया सलाम करती है। कई रियलिटी शो और सीरियल्स का हिस्सा रह चुके विशाल जल्द ही खतरों के खिलाड़ी में दिखने वाले हैं। वह अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। विशाल राज्य स्तरीय एथलीट भी रह चुके हैं उन्हें क्रिकेट, बैडमिंटन और कबड्डी समेत कई खेलों में रुचि रही है।
विज्ञापन


'खतरों के खिलाड़ी' के शुरू होने से पहले विशाल ने अमर उजाला से खास बातचीत की है। चलिए जानते हैं इस बातचीत में उन्होंने क्या कुछ कहा है...

विज्ञापन
विज्ञापन

EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent vishal aditya singh Talks About His Career To Amar ujala
विशाल आदित्य सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

सवाल- भोजपुरी सीरियल हर हर महादेव से खतरों के खिलाड़ी तक का सफर कैसा रहा?

इस पूरे सफर में मुझे 10 साल लग गए। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्टर बनूंगा। मैं डिफेंस में जाकर देश के लिए कुछ करना चाहता था। हमारे यूपी बिहार में सरकारी नौकरी को बहुत तवज्जो दी जाती है। मुझे एयरफोर्स में जाना था लेकिन मेडिकल कारणों की वजह से मेरा नहीं हो पाया। मैंने एक दो बार और कोशिश की लेकिन जनरल कोटा वाले लोगों के लिए सरकारी नौकरी बहुत बड़ा संघर्ष है। फिर मैंने मॉडलिंग शुरू कर दी। फिर पापा ने मुझसे कहा, जब सब कर ही रहे हो तो हीरो ही बन जाओ...इस तरह मैं इंडस्ट्री में आ गया। जब बॉम्बे आया तो मुझे ना ठीक से हिंदी बोलनी आती थी और अंग्रेजी का तो सवाल ही नहीं है। बहुत सारी खामियों से सीखते हुए, मेहनत करते हुए मैंने ये मुकाम हासिल किया है। मैं ये जरूर कहना चाहूंगा कि जब मैं मुंबई आया था और अब में जमीन आसमान का फर्क है।
 

EXCLUSIVE: Khatron Ke Khiladi 11 Contestent vishal aditya singh Talks About His Career To Amar ujala
श्वेता तिवारी, विशाल आदित्य सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

सवाल: श्वेता तिवारी संग आपकी केमेस्ट्री खूब जम रही है, ये दोस्ती कितनी पुरानी है?
जवाब- श्वेता तिवारी संग मेरा बहुत पुराना बॉन्ड है। हम लोग बहुत सालों से एक दूसरे को जानते हैं। मैं उन्हें तिवारी जी कहकर पुकारता हूं। मेरे उनके साथ पारिवारिक रिश्ते हैं। हम साथ में लड़ते झगड़ते हैं। उन्हें मेरे बारे में सबकुछ पता है। वो मुझे बच्चे की तरह प्यार करती हैं और मैं उन्हें मां के समान मानता हूं। हम लोगों ने एक साथ बेगुसराय शो किया था। इस शो में श्वेता ने बिंदिया का किरदार निभाया था, और मैंने लखन का। उसके बाद से ही हमारी दोस्ती बरकरार है। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उनके लिए मेरे दिल में हमेशा प्यार और सम्मान रहेगा।

विशाल कहते हैं जब हम मेहनत करते हैं तो धीरे-धीरे रास्ते भी बनते जाते हैं। अगर रास्ते पर चलते हुए मेहनत की जाए तो मुश्किल और आसान हो जाती है। मुझे जब पहली बार काम मिला, उसे बड़ी शिद्दत से किया। धीरे-धीरे लोग जानने लगे। पहले काम की जरूरत थी तो जो रोल भी मिलता था कर लेता था, घर चलाने के जिम्मेदारी थी। जब काम सीख गया तो अच्छा काम मिलने लगा। जब अच्छा काम मिला तो अपने रोल के लिए चूजी हो गया।

सवाल- खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान स्टंट करते हुए क्या कभी डर लगा?
जवाब-
खतरों के खिलाड़ी में अगर किसी को किसी चीज से डर लगता है और उसे वो स्टंट करने के लिए दे दिया जाए तो समझिए आपका पूरा दिन खराब हो जाएगा। शो का अच्छा एक्सपीरियंस ये रहा कि जब आप डर के आगे जीत हासिल कर लेते हैं तो आपका डर खत्म हो जाता है। जरा कल्पना करिए, मुझे भूत से डर लगता है और मुझसे कहा जाए कि मुझे उसके साथ ही रहना है। बावजूद इसके मैं बिना किसी डर के इसमें टिका रहूं तो जीत का एहसास सभी डर को गायब कर देता है। जब हम स्टंट करते हैं तो बहुत डर लगता है लेकिन जब हम इसे कर जाते हैं तो डर खत्म हो जाता है।


सवाल- रोहित शेट्टी संग शूटिंग का एक्सपीरियंस कैसा रहा?
जवाब- रोहित शेट्टी के बारे में मैं जितना कहूंगा कम होगा। एक बात जरूर कहूंगा, वो मर्द आदमी हैं। उनसे संस्कार बहुत अच्छे हैं, जिस तरह से उन्होंने मेहनत की है और नाम बनाया है वो काबिले तारीफ है। उनमें जरा भी घंमड नहीं है। जमीन से जुड़े इंसान हैं। उन्होंने इतनी बड़ी-बड़ी हिट फिल्में दी हैं लेकिन सेट पर हमारे साथ मस्ती करने में उन्हें जरा भी गुरेज नहीं। मुझे नहीं लगता कोई दूसरा इंसान इस शो को उनसे बेहतर होस्ट कर सकता है। जिस तरह सलमान खान से बढ़िया कोई बिग बॉस होस्ट नहीं कर सकता उसी तरह रोहित शेट्टी खतरों के खिलाड़ी की यूएसपी हैं।

सवाल- खतरों के खिलाड़ी के अलावा अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में कुछ बताना चाहें?
जवाब- मेरा रुझान है फिल्मों में, बहुत जल्द फैंस मुझे फिल्मों और वेब सीरीज में देखेंगे। फिलहाल मैं खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाला हूं। फिलहाल इंतजार करिए। 

बातचीत के आखिर में विशाल आदित्य सिंह दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए कहते हैं, हमारी इंडस्ट्री के लिए दिलीप साहब यूनिवर्स के समान थे, जो अपने आप में कई गुण समेटे हुए थे। वो माइलस्टोन स्थापित कर गए हैं। खुदा उनकी रूह को सुकून दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed