नए साल पर दृष्टि धामी ने साझा की बेटी लीला की तस्वीर, जन्म के 14 महीने बाद फैंस को दिखाया बेटी का चेहरा
Drashti Dhami Daughter Face Reveal: नए साल के मौके पर हर कोई अपने-अपने तरीके से फैंस को तोहफा दे रहा है। अब टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने पहली बार अपनी बेटी का फेस रिवील किया है। देखिए प्यारी तस्वीरें…
विस्तार
टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी ने नए साल के मौके पर 1 जनवरी को अपनी बेटी लीला के चेहरे को पहली बार सबके सामने रिवील किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लीला के जरिए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं। जानिए अपनी पोस्ट में उन्होंने किस तरह दिखाई लीला की पहली झलक…
क्यूट सी लीला की पहली तस्वीर आई सामने
जन्म के 14 महीने बाद दृृष्टि ने अपनी बेटी लीला का फेस रिवील किया है। दृष्टि धामी ने अपने इंस्टाग्राम पर लीला की तीन तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें लीला के पहले जन्मदिन के समारोह के दौरान की मालूम पड़ती हैं। इन तस्वीरों में लीला लाइट पर्पल कलर की फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नन्ही बच्ची बैंगनी रंग की फ्रॉक और मैचिंग हेयरबैंड पहने हुए सजे हुए जन्मदिन के केक के बगल में खड़ी नजर आ रही है। पीछे हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ भी दिख रहा है। साथ ही साधारण सी सजावट भी नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ ही दृष्टि ने कैप्शन में लिखा, ‘हेलो वर्ल्ड! मिलिए मिस लीला खेमका से।
विज्ञापन विज्ञापन
अक्तूबर 2024 में हुआ था लीला का जन्म
दृष्टि ने 2015 में व्यवसायी नीरज खेमका से शादी की थी। इसके बाद जून 2024 में दृष्टि ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और 22 अक्तूबर 2024 को कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। उन्होंने एक संयुक्त सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह खुशखबरी साझा की थी। अब 14 महीने बाद नए साल के मौके पर कपल ने अपनी बच्ची की पहली झलक दिखाई है।