फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   doordarshan serial main kuch bhi kar sakti hu is most watched serial in the world

इस टीवी शो ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देखते हैं 400 मिलियन लोग

Sun, 04 Jun 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Sun, 04 Jun 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
doordarshan serial main kuch bhi kar sakti hu is most watched serial in the world
'मैं कुछ भी कर सकती हूं'

आज के समय में जहां सास-बहु या रोमांस वाले सीरियल्स के बीच टीआरपी की होड़ लगी हुई है वहीं एक सीरियल ऐसा भी है जो इन सब से आगे निकल चुका है। हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन पर आने वाले शो 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' की। इस सीरियल के दो सीजन आ चुके हैं और इब इसके तीसरे सीजन की भी तैयारिया जोरो-शोरों से चल रही हैं। ये शो दुनियाभर में 50 शहरों में 400 मिलियन व्यूअरशिप के साथ सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है।

विज्ञापन


सीरियल में स्नेहा माथुर की कहानी दिखाई गई है जो पेशे से डॉक्टर हैं। लेकिन वो अपनी इस जॉब को छोड़ देती हैं और गांव वालों के लिए काम करती हैं। इसमें एसिड अटैक, गर्भपात जैसे गंभीर मुद्दे दिखाए गए हैं।
विज्ञापन


पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया और बॉम्बे लोकल पिक्चर्स के प्रोडक्शन में बनने वाले इस शो के डायरेक्टर फिरोज अब्बास खान हैं। फिरोज थिएटर डायरेक्टर हैं। जो 'तुम्हारी अमृता' और 'महात्मा वर्सेज गांधी' शो के लिए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 भाषाओं में आएगा तीसरा सीजन

doordarshan serial main kuch bhi kar sakti hu is most watched serial in the world
'मैं कुछ भी कर सकती हूं'
पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पूनम मटरेजा ने 'द गार्जियन' को बताया कि टीवी और रेडियो पर इस शो की व्यापक पहुंच के बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं था।

वहीं अपनी हॉटलाइन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'ये तीन साल पहने स्थापित की गई थी। हमने रोजाना 250 कॉल आने का अनुमान लगाया था। पहले दिन, पहले शो के बाद हमें एक घंटे के अंदर ही 7000 कॉल्स आ गईं। दो घंटे के अंदर ही हमारा स्विच बोर्ड खराब हो गया।' इतना ही नहीं पहले सीजन खत्म होने के बाद 1.4 मिलियन से भी ज्यादा भारतीयों ने सीरियल पर टिप्पणी करने के लिए कॉल किया था।

इस सीरियल की कहानी डॉक्टर स्नेहा माथुर की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। स्नेहा की बहन का जबरदस्ती गर्भपात कर दिया जाता है जिस कारण उसकी मौत हो जाती है और तभी स्नेहा शहर छोड़कर गांव वापस आ जाती हैं। वहीं शो के एक और एपिसोड में स्नेहा की दूसरी बहन पर एसिड अटैक होते दिखाया गया है। 

'मैं कुछ भी कर सकती हूं' के दूसरे सीजन को बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फरहान अख्तर का भी सहयोग मिला था। साथ ही वो शो के 32 एपिसोड में नरेटर बने थे।

इस सीरियल को 14 भाषाओं में डब किया जा रहा है और इसके तीसरे सीजन की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed