{"_id":"69bba25a265cf2edb8086f01","slug":"divyanka-tripathi-confirm-pregnancy-on-instagram-shared-photos-with-husband-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस के साथ साझा की खुशखबरी; फ्लॉन्ट किया बेबी बंप","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
शादी के 10 साल बाद मां बनेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस के साथ साझा की खुशखबरी; फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
Thu, 19 Mar 2026 12:44 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:44 PM IST
सार
Divyanka Tripathi Confirm pregnancy: दिव्यांका त्रिपाठी जल्दी ही मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है। उन्होंने अपने पति के साथ प्रेग्नेसी फोटोशूट कराया है।
विज्ञापन
दिव्यांका, विवेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने अपने पति विवेक दहिया के साथ प्रेगनेंसी फोटो शूट करवाया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने एक पोस्ट लिखी है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?
विज्ञापन
दिव्यांका की पोस्ट में क्या है?
दिव्यांका त्रिपाठी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह अपने पति के साथ पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने और विवेक दहिया ने बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज दिया है। एक और तस्वीर में विवेक ने दिव्यांका को प्यार से अपनी बाहों में लिया है। एक और तस्वीर में विवेक ने छोटे जूते अपने हाथ में लिए हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं।

प्यारा है दिव्यांका का कैप्शन
दिव्यांका ने अपनी पोस्ट में लिखा है '10 साल बाद कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है। कुछ सफर जल्दबाजी वाले नहीं होते, बल्कि वे एक-दूसरे के साथ मिलकर किए जाते हैं। जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो चुकी है, तो जिंदगी उसमें सबसे खूबसूरत हिस्सा जोड़ देती है। अभी भी इस एहसास में डूबे हुए हैं। अभी भी बिना किसी वजह के मुस्कुरा रहे हैं। दिल में कृतज्ञता लिए हुए, हम माता-पिता बनने वाले हैं।'

दिव्यांका और विवेक का रिश्ता
आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। वे सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वे फैंस के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दिव्यांका और विवेक ने एक साथ 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में काम किया है। इसके अलावा यह जोड़ी रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 8' में एक साथ नजर आई थी।