फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Director Omung Kumar Give Letters of Family To Bigg Boss 18 Contestants Chum Darang Vivian Dsena

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में निर्देशक ओमंग कुमार लाए खास तोहफा, देखकर इमोशनल हो गए प्रतियोगी

Wed, 15 Jan 2025 04:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 15 Jan 2025 04:17 PM IST
सार

रियालिटी शो बिग बॉस 18 में अपने फिनाले एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है। गिनती के प्रतियोगी ही शो में बचे हुए हैं। हाल ही में निर्देशक ओमंग कुमार इन प्रतियोगियों के लिए एक खास तोहफा लाए, जिसे देखकर प्रतियोगियों की आंखें नम हो गईं। 
 

विज्ञापन
Director Omung Kumar Give Letters of Family To Bigg Boss 18 Contestants Chum Darang Vivian Dsena
बिग बॉस 18 में ओमंग कुमार के साथ ईशा सिंह और चूम दरांग अपने परिवारों वालों के खत पढ़ते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम-@colorstv

विस्तार

बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा, इस बात का पता कुछ ही दिनों में चल जाएगा। जल्द ही इस शो का फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट होगा। शो में कुछ ही प्रतियोगी बचे हुए हैं, जिनमें से एक विनर बनेगा। हाल ही में इन प्रतियोगियों के लिए निर्देशक ओमंग कुमार एक खास तोहफा लाए, जिसे देखकर सभी प्रतियोगी इमोशनल हो गए। ओमंग ‘बिग बॉस 18’ के आर्ट डायरेक्टर है, उन्होंने इस पूरे घर का मेकओवर शो शुरू होने से पहले किया था। 

विज्ञापन

परिवार वालों के खत लेकर आए 
कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें फिनाले वीक में ओमंग कुमार ‘बिग बॉस 18’ के घर में एंट्री लेते हैं। उन्हें देखकर प्रतियोगी काफी खुश नजर आते हैं। ओमंग भी विवियन डिसेना, रजत दलाल, चूम दरांग, करण वीर मेहरा और ईशा सिंह को उनके परिवार वालों के लिखे हुए खत देते हैं। विवियन को उनकी बेटियों ने खत लिखा, वहीं चूम दरांग को उनकी बहन ने खत लिखकर भेजा। इसके अलावा रजत और ईशा सिंह को उनके परिवार वालों के लेटर दिए।

इमोशनल हो गए सभी प्रतियोगी 
अपने परिवार वालों के खत पढ़कर सभी प्रतियोगी काफी इमोशनल हो गए। कुछ प्रतियोगी तो बहुत देर तक रोते भी रहे। पिछले तीन महीने से ये प्रतियोगी ‘बिग बॉस 18’ रियालिटी शो के लिए एक घर में एक साथ रह रहे हैं। कई तरह के टास्क पूरे करके, ये लोग फिनाले एपिसोड तक पहुंचे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन आएगा फिनाले एपिसोड
हाल ही में शो से शिल्पा शिरोडकर बाहर हुई हैं। अब घर में अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, रजत दलाल और विवियन डिसेना बचे हैं। ‘बिग बॉस 18’ का फिनाले 19 जनवरी 2025 को टेलीकास्ट होगा। इस दिन पता चलेगा कि कौन इस शो का विनर बना है। इस समय रजत दलाल, विवियन डिसेना और करण वीर मेहरा को ज्यादा मजबूत प्रतियोगी माना जा रहा है, इनके जीतने की संभावना ज्यादा जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed