{"_id":"fa389190-5954-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"deepshikha-with-hubby-kaishav-dieting-for-nach-baliye","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नच बलिये' के लिए दीपशिखा कर रही है डायटिंग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नच बलिये' के लिए दीपशिखा कर रही है डायटिंग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस पर 'नच बलिये' सीजन 5 शुरू हो चुका है। इसमें सभी प्रतिभागी एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपशिखा।
विज्ञापन
दीपशिखा इस शो को जीतने के लिए अपने पार्टनर केशव के साथ खूब मेहनत कर रही हैं। इसीलिए वे काफी व्यस्त भी हो गई हैं। दरअसल, दीपशिखा अब सुबह-शाम शूटिंग में व्यस्त रहती है। जहां वो दिन में डांस की रिहर्सल करती हैं वहीं रात में अपने एक अन्य सीरियल की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
दीपशिखा इन सबसे बेहद खुश है। उनका कहना है कि वे शादी के बाद केशव के साथ पहली बार काम कर रही हैं। हालांकि दीपशिखा और केशव डांट शो में खुद को फिट रहने के लिए खाने से परहेज कर रहे हैं और उसके बजाय जूस-फल इत्यादि को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।
विज्ञापन
अब देखना होगा कि दीपशिखा की मेहनत कितना रंग लाती है।