फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Deepika Singh, slaps on-screen husband Suraj

'दीया और बाती' की संध्या ने बदतमीजी करने पर सूरज को जड़ा तमाचा

Fri, 13 Mar 2015 09:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 13 Mar 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
Deepika Singh, slaps on-screen husband Suraj

स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक 'दीया और बाती' के सैट पर एक ऐसा वाक्या हो गया है जिससे हर कोई हैरान हो गया है। सीरियल की आदर्श जोड़ी संध्या और सूरज की असल जिंदगी में तूफान आ गया है।

विज्ञापन


मिड डे में छपी खबर के अनुसार सैट पर संध्या का रोल अदा कर रही अभिनेत्री दीपिका सिंह ने सूरज बने एक्टर अनस रशीद को सबके सामाने जोरदार तमाचा रसीद कर दिया है। दीपिका ने यह भी आरोप लगाया है कि अनस उनको गलत ढंग से छू रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह धारावाहिक रेटिंग के मामले में नंबर वन धारावाहिक है। जिसमें सूरज और संध्या की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में यह दोनों कलाकार पूरे चार साल से साथ काम करते हुए भी एक दूसरे से बातचीत नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


संध्या बनी दीपिका इस धारावाहिक में एक निर्भीक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। हकीकत में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। कहा जा रहा है कि सैट पर एक सीन में अनस को संध्या को पीछे से छूना था।

जिसकी शूटिंग के वक्त वो संध्या को पीछे से काफी गलत तरीके से छू रहे थे। दीपिका ने जब इसकी शिकायत सैट पर मौजूद लोगों से भी की लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

तब दीपिका ने अपने शोषण के खिलाफ खुद ही आवाज उठाई और अनस को उनकी करतूत के लिए पूरी यूनिट के सामने जोरदार तमाचा जड़ दिया।

इस मामले में सीरियल के अन्य कलाकारों से बातचीत करने पर कोई भी खुल कर नहीं बोल रहा। दीपिका ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। दीपिका का कहना था कि मैं इस मामले से बहुत आहत हूं और इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहती।


वहीं शो में भाभो बनी  नीलू वाघेला ने कहा कि वह तो मेकअप रूम में थीं इसलिए उनको कुछ भी नहीं पता।
वहीं अनस ने इस बात को कोरी बकवास बताते हुए दीपिका के खिलाफ सिने एसोसिएशन में शिकायत दर्ज की है।

अनस का कहना है कि दीपिका उन पर किसी भी प्रकार का आरोप लगा सकती हैं। उधर दीपिका ने अनस के खिलाफ कार्यवाही न होने की सूरत में खुद को शो से अलग करने की धमकी भी दे डाली है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed