Dipika Kakkar: शोएब के 'झलक दिखला जा 11' में जाने पर खुशी से झूमी दीपिका कक्कड़, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार
कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस बेस्ड शो 'झलक दिखला जा' अपने 10 सीजन की शानदार सक्सेस के बाद एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलर्स टीवी का पॉपुलर डांस बेस्ड शो 'झलक दिखला जा' अपने 10 सीजन की शानदार सक्सेस के बाद एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। हर बार शो में एंटरटेमेंट इंडस्ट्री के कई सेलेब्स अपने डांस का जलवा दिखाते नजर आते हैं. इस बार भी शो मे हिस्सा लेने के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। शिव ठाकरे से लेकर तनीषा मुखर्जी तक, अब तक कई प्रतियोगियों ने अपना जाने की खबर की पुष्टि की है।
शो के प्रीमियर से पहले चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक नया प्रोमो शेयर किया है। जिसे देखते ही अजुनी फेम की पत्नी यानी दीपिका कक्कड़ ने अपने पति शोएब इब्राहिम, जो झलक दिखला जा 11 के प्रतियोगी भी हैं, का हौसला बढ़ाने में जरा सी भी देर नहीं लगाई। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर अपने पति का हौसला अफजाई किया है।
बता दे कि, दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर अपने पति शोएब को अब तक के सबसे प्यारे अंदाज में चीयर किया। उन्होंने झलक दिखला जा 11 का प्रोमो वीडियो शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, 'मैं शांत नहीं रह सकती!! मेरा सितारा यहां धूम मचाने के लिए है...लव यू...'।
वहीं, शोएब इब्राहिन के अलावा शो के लिए सुरभी ज्योति, आयशा सिंह, ट्विंकल अरोड़ा, ईशा सिंह, अंजली आनंद समेत कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं लेकिन अभी इनमें से किसी नाम पर पक्की मुहर नहीं लगी है। साथ इस बार उर्वसी रौतेला को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन उनकी तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं आया है। सीजन 10 की बात करें तो, पिछले सीजन की विनर का खिचाब 9 साल गुंजन सिंहा ने अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें: करण जौहर डेटिंग एप पर भी झेल चुके हैं रिजेक्शन की मार, दिलचस्प किस्सा सुना बयां किए जज्बात