फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Debina Bonnerjee Pregnant After Actress Gurmeet Choudhary reacts on people quetioning their second child

Debina Bonnerjee Pregnant: देबिना के बाद अब गुरमीत ने दिया ट्रोल्स को जवाब, यह बात कहकर की सबकी बोलती बंद

Fri, 19 Aug 2022 07:09 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 19 Aug 2022 07:09 PM IST
सार

गुरमीत चौधरी ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि हम आने वाले बच्चे को आशीर्वाद के रुप में देखते हैं।

विज्ञापन
Debina Bonnerjee Pregnant After Actress Gurmeet Choudhary reacts on people quetioning their second child
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media

विस्तार

शादी के 12 साल बाद अपने घर में पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद अब देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। खास बात यह है कि बेटी लियाना के जन्म के केवल चार महीने बाद ही देबिना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है, जिसे सुन सभी काफी हैरान थे। दोबारा मां बनने के एलान के बाद से लोग देबिना को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल कर रहे हैं। बीते दिन देबिना ने सभी ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था, जिसके बाद आज उनके पति और अभिनेता गुरमीत चौधरी ने भी लोगों के इस तरह के व्यवहार पर अपना रिएक्शन साझा किया है।     

विज्ञापन

लियाना के जन्म के चार महीने बाद कुछ ही दिन पहले अभिनेत्री देबिना बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर फैंस को ये खुशखबरी दी थी। जहां कुछ लोग देबिना और गुरमीत को बधाई दे रहे थे, वहीं कुछ ऐसे भी जो उन्हें तरह-तरह की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लगातार देबिना को ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में उनके पति गुरमीत ने इसपर रिएक्ट करते हुए एक साक्षात्कार में कहा, 'शुरुआत में मैंने कमेंट पढ़ने शुरू किए थे, लेकिन जैसे ही मैंने देखा कि ये ट्रोलिंग का रुप लेता जा रहा है मैंने उन पर ध्यान देना छोड़ दिया इसलिए मैं और देबिना पूरी तरह से चिल रहते हैं।' 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गुरमीत ने कहा,'हम जो हैं, वो देबिना और मुझे ही मालूम है। लियाना के जन्म से पहले देबिना और मैं बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरे हैं। हम बस यही चाहते थे कि हमें किसी भी तरह से एक बच्चा हो जाए। बहुत सारे लोग उन परेशानियों से गुजरते हैं इसलिए दोबारा पेरेंट्स बनना हमारे लिए किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है। मैं हमेशा से चाहता था कि लियाना को अपने भाई या बहन के साथ बड़ी हो। उसे कभी भी अकेला महसूस न हो। मेरे भाई और मुझ में भी सिर्फ 11 महीनों का ही अंतर है। मेरे माता-पिता ने हम दोनों का साथ में ध्यान रखा था और हम दोनों ही साथ में बड़े हुए। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरी फैमिली पूरी हो गई, हम दो, हमारे दो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed