अब धारावाहिक निर्माता का दरवाजा तोड़ने की तैयारी में दया, सीआईडी की नकल पर बने शो का हुआ ये हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले टीवी शो 'सीआईडी' की तर्ज पर शुरू हुआ 'सीआईएफ' विवादों में है। 'सीआईडी' में दया और अभिजीत का किरदार निभाने वाले कलाकार दयानंद शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव समेत कुछ दूसरे कलाकारों ने सिंटा (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन) में 'सीआईएफ' के खिलाफ उनका मेहनताना ना दिए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।
'सीआईडी' साल 2018 में प्रसारित होना बंद हो गया था। हालांकि इस शो का दर्शक वर्ग अब भी बचा हुआ था जिसका फायदा उठाने के लिए करीब साल भर बाद दगंल टीवी पर 'सीआईएफ' शो की शुरुआत हुई। इस शो का अच्छे स्तर पर प्रमोशन भी किया गया। 'सीआईडी' के दयानंद और आदित्य समेत दिनेश फड्निस और अंशा सयद भी इस शो से जुड़ गए। यह शो सितंबर 2019 से प्रसारित होना शुरू हो गया। इस शो को लेकर लोगों में भी उत्साह देखने को मिला हालांकि नई जानकारी के अनुसार शो के कलाकारों को पिछले छह से सात महीने से उनके फीस के पैसे ही नहीं दिए गए हैं।
अपनी इस शिकायत को लेकर चारों ही कलाकारों ने सिंटा का दरवाजा खटखटाया और शो से जुड़े वाइट सेंड प्रोडक्शन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत करीब दस दिनों पूर्व दर्ज कराई गई है। एक सूत्र के अनुसार, 'यह एक गंभीर अपराध है। यह सीआईडी की सफलता का फायदा उठाने और इस तरह की हरकतों से उसकी प्रतिष्ठा पर ठप्पा लगाने की तरह है। गौरतलब है कि सीआईडी की शुरुआत साल 1998 में हुई थी। यह देश का सबसे अधिक समय तक प्रसारित होने वाले टीवी शोज में से एक है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो ने ढेरों पुरस्कार भी आपने नाम किए थे। इस शो का प्रत्येक किरदार आज भी लोगों के दिलों में ताजा है।
महाशिवरात्रि पर इस अभिनेता ने किया अन्न और जल का त्याग, सुबह से लगातार जारी शूटिंग