फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Cricketer Yuvraj Singh Will Be Seen in a Web Series With Wife Hazel Keech and Brother Zorawar Singh

वेब सीरीज में काम करने की बात को युवराज सिंह ने किया खारिज, ट्वीट कर बताई सच्चाई

Wed, 19 Feb 2020 03:51 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 19 Feb 2020 03:51 PM IST
सार

  • युवराज सिंह वेब सीरीज के जरिए रखने जा रहे पर्दे पर कदम।
  • युवराज ने किया इन खबरों को खारिज।
  • ट्वीट कर बताई खबरों की सच्चाई।

विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh Will Be Seen in a Web Series With Wife Hazel Keech and Brother Zorawar Singh
पत्नी हेजल कीच के साथ युवराज सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

विस्तार

क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से कहर बरपाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह क्रिकेट से विदा लेने के बाद अब पर्दे पर अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि युवराज सिंह अपनी पत्नी और भाई जोरावर सिंह के साथ वेब सीरीज में काम करने वाले हैं। ऐसी खबरें मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब युवराज ने खुद इस खबर की सच्चाई से पर्दा उठाया है।

विज्ञापन


युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खबर की सच्चाई से सभी को रूबरू करवाया है। युवराज ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। युवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कुछ बातों को सही परिप्रेक्ष्य में रखने के लिए बताना चाहता हूं कि हाल ही में मुझे लेकर खबरें आ रही हैं कि मैं वेब सीरीज के माध्यम से डेब्यू करने जा रहा हूं जो तत्थ्यात्मक रूप से गलत है'।
विज्ञापन

 


आगे युवराज ने लिखा, 'वेब सीरीज में मेरे छोटे भाई को लिया गया है मुझे नहीं। मीडिया के सभी मित्रों से अनुरोध करता हूं कि वे इस खबर में सुधार करें। धन्यवाद'। युवराज के वेब सीरीज में डेब्यू करने की खबरें तेजी से मीडिया में फैल गई थीं। जिसके बाद उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।

खबरें ऐसी सामने आ रही थीं कि युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच और छोटे भाई जोरावर सिंह के साथ एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। असम फिल्मों के बैनर ड्रीम हाउस प्रोडक्शंस के तले बनने वाली इस वेब सीरीज में युवराज की मां शबनम सिंह भी परियोजना का सहयोग करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed