वेब सीरीज में काम करने की बात को युवराज सिंह ने किया खारिज, ट्वीट कर बताई सच्चाई
- युवराज सिंह वेब सीरीज के जरिए रखने जा रहे पर्दे पर कदम।
- युवराज ने किया इन खबरों को खारिज।
- ट्वीट कर बताई खबरों की सच्चाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से कहर बरपाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह क्रिकेट से विदा लेने के बाद अब पर्दे पर अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि युवराज सिंह अपनी पत्नी और भाई जोरावर सिंह के साथ वेब सीरीज में काम करने वाले हैं। ऐसी खबरें मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब युवराज ने खुद इस खबर की सच्चाई से पर्दा उठाया है।
युवराज सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खबर की सच्चाई से सभी को रूबरू करवाया है। युवराज ने ट्विटर पर एक पोस्ट कर इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। युवराज ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'कुछ बातों को सही परिप्रेक्ष्य में रखने के लिए बताना चाहता हूं कि हाल ही में मुझे लेकर खबरें आ रही हैं कि मैं वेब सीरीज के माध्यम से डेब्यू करने जा रहा हूं जो तत्थ्यात्मक रूप से गलत है'।
Just to put some things in to correct perspective with regards to the recent news on me making a debut into webseries is factually incorrect, the web series features my younger brother and not me. Request all my friends in media to take corrective measures on the same. ThankYou🙏
विज्ञापन विज्ञापन— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) February 19, 2020
आगे युवराज ने लिखा, 'वेब सीरीज में मेरे छोटे भाई को लिया गया है मुझे नहीं। मीडिया के सभी मित्रों से अनुरोध करता हूं कि वे इस खबर में सुधार करें। धन्यवाद'। युवराज के वेब सीरीज में डेब्यू करने की खबरें तेजी से मीडिया में फैल गई थीं। जिसके बाद उन्होंने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
खबरें ऐसी सामने आ रही थीं कि युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच और छोटे भाई जोरावर सिंह के साथ एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। असम फिल्मों के बैनर ड्रीम हाउस प्रोडक्शंस के तले बनने वाली इस वेब सीरीज में युवराज की मां शबनम सिंह भी परियोजना का सहयोग करेंगी।