{"_id":"51dcffe2-de0a-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"controversial-shows-of-big-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन देशों में हुई कंट्रोवर्सी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
किन देशों में हुई कंट्रोवर्सी
Updated Sat, 04 Aug 2012 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर 'बिग ब्रदर' से लेकर 'बिग बॉस' तक की हर सीरिज में नस्लीय कमेंट, आपत्तिजनक दृश्य, अश्लीलता, अभद्रता, गालियां, मारपीट यहां तक की रेप जैसी चीजें ही कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनी हैं। विभिन्न सीरीज के प्रतिभागी एक-दूसरे के साथ यौन क्रिया में शामिल हुए, यहां तक कि बिग ब्रदर के कैमरों के सामने ही सेक्स भी किया। बेशक रिकॉर्ड की गयी सामग्री का आमतौर पर प्रसारण नहीं होता है, जैसा कि ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी संस्करणों में।
हालांकि जर्मन और ब्रिटिश संस्करणों में इनका प्रसारण होता है। भारत में भी बिग बॉस में कई बार किस सीन्स और अन्य इंटीमेट सीन्स को लेकर विवाद पैदा हुए, जिसकी वजह से बिग बॉस का समय भी देर रात किया गया। ब्राजील के बिग ब्रदर शो में एक प्रतिभागी के साथ बलात्कार के दृश्यों के लाइव प्रसारण ने दर्शकों में सनसनी फैला दी थी। यह शो रियो डे जेनेरियो के स्टूडियो में फिल्माया जा रहा है।
इस शो के दर्शक रविवार सुबह उस समय चकित रह गए, जब उन्होंने देखा कि शो के एक प्रतिभागी 31 वर्षीय डेनियल एचनीज एक अन्य हाउसमेट 23 वर्षीय छात्रा मोनिक अमीन के साथ आपत्तिजनक अवस्था में हैं। इस दौरान मोनिक शराब के नशे में धुत्त थी।
विज्ञापन
शो के नाइट कैमरों में कैद तस्वीरें बता रही थीं कि शो के मेल मॉडल एचनीज उस बिस्तर में घुस रहे हैं जहां अमीन सोई हुई हैं। इसके बाद उन्होंने बेसुध अमीन के साथ सेक्स किया। अगली सुबह अमीन से डायरी रूम में जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इससे अनभिज्ञता प्रकट की।
वहीं 'बिग बॉस सीजन 5' के घर की एक कंटेस्टेंट श्रद्धा शर्मा ने भी ऐसा बयान दिया था कि वे 'बिग बॉस' के घर में सुरक्षित महसूस नहीं करती थी क्योंकि सिड और स्काई का व्यवहार बहुत अश्लील था। वहीं इसी शो की दूसरी प्रतिभागी पूजा मिश्रा भी इल्जाम लगा चुकी हैं कि जब वह सो रही थीं तो स्काई ने उन्हें किस किया था और उनके शरीर पर लव बाइट के निशान बन गए थे।
भारत में भी शो में ग्लैमर बढ़ाने के लिए सनी लिओन, पामेला एंडर्सन और क्लाडिया सिसास जैसी अभिनेत्रियों को लाया जाता है तो कभी राखी सावंत और संभावना सेठ शो में ग्लैमर का तड़का लगाती हैं। अब देखना है कि भारत में बिग बॉस के छठे संस्करण में क्या-क्या नया होता है और उसे भारतीय दर्शक कितना पसंद करते हैं।